Diwali Gifts: दीपावली गिफ्टिंग का नया ट्रेंड, कन्नौज के इत्र के साथ चंदन के गणेश, गुजरात-महाराष्ट्र तक खुशबूदार कैंडल की मांग
कन्नौज के इत्र कारोबारी दीपावली के लिए विशेष उपहार पैक तैयार कर रहे हैं, जिनमें इत्र, चंदन के गणेश और ...और पढ़ें

चाॅकलेट के साथ इत्र का गिफ्ट पैक व चंदन की श्रीगणेश मूर्ति के साथ गिफ्ट। जागरण
HighLights
कन्नौज के इत्र कारोबारी दीपावली के लिए विशेष गिफ्ट पैक बना रहे
पैक में इत्र, चंदन गणेश मूर्ति, खुशबूदार मोमबत्तियां शामिल हैं
इनकी मांग गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आ रही है
जागरण संवाददाता, कन्नौज। दीपावली पर मिठाइयों के साथ उपहार देने की परंपरा कन्नौज के इत्र कारोबारियों के अवसर का काम कर रही है। मिठाई के डिब्बे और उपहारों की टोकरी में यहां की सुगंध को पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी लंबी तैयार की है।
इसकी मांग प्रदेश ही नहीं बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र, कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत देश के विभिन्न प्रांतों से आ रही है। इसके लिए इत्र के गिफ्ट पैक के साथ चंदन की लकड़ी से तैयार भगवान श्री गणेश की मूर्ति और खुशबू युक्त कैंडल के पैक तैयार किए हैं। जिनकी मांग भी काफी आ रही है।
दीपावली के नजदीक आने के साथ ही एक दूसरे को आकर्षक उपहार देने की परंपरा को देखते हुए बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इसे देखते हुए कारोबारी भी उत्साह में हैं।
खासकर इत्र नगरी कन्नौज में इसे लेकर बाजार से आ रही डिमांड को देखते हुए इत्र कारोबारियों ने इसे लेकर आकर्षक गिफ्ट बाक्स तैयार किए हैं। जिन्हें दीपावली के त्योहार का स्वरूप देने के लिए इन गिफ्ट बाक्स में चंदन, गुलाब, मिट्टी, केवड़ा, बेला आदि की महक के साथ उजाला फैलाने के लिए कैंडल का डिब्बा भी उपहार में शामिल किया है।
बाजार में आयी डिमांड को देखते हुए इत्र कारोबारियों ने विभिन्न प्रकार के परफ्यूम आकर्षक पैकिंग में तैयार करते हुए उन्हें मिठाई के डिब्बे में रखने के लिए तैयार किया है। जिनकी काफी मांग है। यह परफ्यूम पैकिंग चार पांच सौ रुपये से लेकर 20 हजार रुपये कीमत तक उपलब्ध हैं।
इस बार इन कारोबारियों ने उपहार में देने के लिए आकर्षक डिब्बों में चंदन की लकड़ी को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के रूप में तराशते हुए तैयार किया है। इस प्रतिमा में चंदन की सुगंध के साथ ही, गुलाब, बेल आदि की महक वाले दो या तीन इत्र व चंदन पाउडर, खुशबू कैंडल।
साथ में त्योहार की मिठास घोलने के लिए चाकलेट भी उपलब्ध होगी। जिनकी बाजार की कीमत 20 से 24 हजार रुपये तक है।वैसे इत्र कारोबारियों ने इन गिफ्ट पैक को तैयार करने में मध्यम वर्ग से लेकर उच्चवर्गीय लोगों के लिए तैयार की है। जो 500 रुपये से 20 हजार रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
जलते ही चारों ओर खुशबू बिखेरेगी कैंडल
इत्र कारोबारियों ने बताया कि इस बार दीपावली के लिए जो कैंडल तैयार की गई है, उसमें गुलाब, चंदन, केवड़ा, मिट्टी, खस, बेला समेत विभिन्न सुगंध की कैंडल तैयार की है। जिन्हें जलाने के साथ ही उनकी सुगंध चारों ओर फैल जाएगी। यह कैंडल 100 रुपये बाक्स से लेकर 400 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
