विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव के गढ़ में सपा को बड़ा झटका, कन्नौज में PDA के खाली पंडाल से संगठन पर गिरी गाज, पूरी कार्यकारिणी पर भंग

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:42 PM (IST)

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कन्नौज में पार्टी की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। यह कार्रवाई संगठनात्मक ...और पढ़ें

17 अक्टूबर को पीडीए सम्मेलन के दौरान कुछ इस मुद्रा में बैठे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। जागरण आर्काइव

17 अक्टूबर को पीडीए सम्मेलन के दौरान कुछ इस मुद्रा में बैठे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने रविवार को जारी किया पत्र, मची खलबली

  2. संगठन की राष्ट्रीय, प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल कन्नौज के वासियों को किया पद मुक्त

  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक निष्क्रियता व गुटबाजी पड़ गई भारी

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज में रविवार शाम पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पत्र ने सनसनी फैला दी। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कन्नौज जिलाध्यक्ष समेत संपूर्ण कार्यकारिणी से लेकर जिले के फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

यही नहीं उन्होंने कन्नौज से जुड़े समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों को भी इस कार्रवाई में शामिल किया है। यह कार्रवाई शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान आयोजित पीडीए सम्मेलन में कुर्सियां व पंडाल खाली रहने के कारण माना जा रहा है।

PDA

 


कन्नौज की पहचान इत्र ही नहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ के रूप में भी है। ऐसे में कन्नौज जिले के लोग समाजवादी पार्टी में जिला संगठन से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन तक पांव जमाए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से जिले के संगठन में गुटबाजी के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों में संगठन के प्रति निष्क्रियता की सूचनाएं रवैया पार्टी मुखिया से लेकर अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच रही थीं।

इसी बीच शनिवार को सपा कार्यालय में जिला स्तरीय पीडीए सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल रहे। विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बूथ पर रहने के लिए पार्टी मुखिया द्वारा की गई अपील और संगठन में चल रही गुटबाजी कुछ ऐसी भारी पड़ी, कि पार्टी प्रमुख अभियान पीडीए सम्मेलन के दौरान काफी संख्या में कुर्सियां और पंडाल खाली रहे।

करीब दो घंटे से अधिक समय तक प्रदेश अध्यक्ष की कार्यक्रम में मौजूदगी के दौरान गुटबाजी के साथ ही मंच पर बैठने को लेकर खींचतान भी उन्हें नजर आई। इसे लेकर वह नाखुश भी दिखे। प्रदेश अध्यक्ष के सामने संगठनात्मक निष्क्रियता, गुटबाजी के कारण पड़ रहे प्रभाव का यह दृश्य पार्टी मुखिया तक पहुंचा। इसी के बाद प्रदेश नेतृत्व ने कन्नौज को लेकर बड़ा फैसला लेने का निर्णय लिया।

रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष पत्र जैसे ही कन्नौज समाजवादी पार्टी के लोगों तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में कन्नौज जिलाध्यक्ष कलीम खान सहित जिला कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा कन्नौज की समाजवादी पार्टी के राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में इस फैसले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है।


प्रदेश नेतृत्व ने फैसला लिया है, कर्मठ व सक्रिय लोगों को संगठन में स्थान मिलेगा, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी यह अहम फैसला है।
- कलीम खान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कन्नौज

 

यह भी पढ़ें- शादी की जिद... कन्नौज में 38 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, टावर पर पुलिस के सामने प्रेमी ने भरी मांग; फिर साथ उतरे