Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kannauj: गुरसहायगंज में पहली बार लहराया भगवा, मुन्नी देवी ने बसपा प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त

    By Rahul KumarEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sat, 13 May 2023 08:51 PM (IST)

    नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई। नगर में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल बाजे नगाड़े के साथ फूल बरसा की और पालिकाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

    Hero Image
    Kannauj: गुरसहायगंज में पहली बार लहराया भगवा : जागरण

    कन्नौज / गुरसहायगंज, जागरण संवाददाता: नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई। नगर में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल बाजे नगाड़े के साथ फूल बरसा की और पालिकाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के रेलवे रोड निवासी प्रमुख समाजसेवी अशोक गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। जिसमें 11926 मत प्राप्त करके अपनी जीत सुनिश्चित की।

    नगर पालिका के गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है और उनके प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी आसिफ जमाल उर्फ पप्पी को 6444 प्राप्त हुए हैं। 5482 मतों से मुन्नी देवी गुप्ता को विजय घोषित किया गया।

    आरओ डिप्टी कलेक्टर गरिमा सिंह ने जैसे ही मुन्नी देवी गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पालिका के इतिहास की बात करें तो वर्ष 1971 में पहला चुनाव हुआ था। जिसमें रामकिशन आर्य ने निर्दलीय जीत दर्ज कराई थी लगातार आर्य परिवार ने 40 वर्षों तक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

    इंद्र कुमार गुप्ता की मां राममूर्ति गुप्ता ने मध्यवर्ती चुनाव में जीत हासिल की 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राधा गुप्ता ने जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में पूर्व पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र आर्य ने बसपा से चुनाव जीता था। दूसरे नंबर पर अशोक कुमार गुप्ता रहे थे। इस चुनाव में आर्या परिवार परिवार ने अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था।

    पूर्व पालिका अध्यक्ष राममूर्ति गुप्ता की बड़ी बहू मुन्नी देवी गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक पहली बार जीत दर्ज कराई है। जीत होते ही समर्थकों ने जय श्रीराम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, मयंक गुप्ता, अरुण गुप्ता, देवेंद्र देव, संतोष चतुर्वेदी, नीरज मिश्रा, संजू गुप्ता, विनय वर्मा, अमरदीप मिश्रा, अमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जीत की खबर मिलते ही विधायक अर्चना पांडे ने पहुंचकर मुन्नी देवी गुप्ता को बधाई दी। सांसद सुब्रत पाठक ने भी फोन करके पालिका अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं।