Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे अखिलेश यादव, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद; पढ़ें सपाई खेमे में क्या है माहौल

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:15 AM (IST)

    सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होते हुए सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाई इसे अब लोकसभा जीत के बाद सीट न छोड़ने से दोगुनी खुशी बताकर जश्न मना रहे हैं। सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीता था। हाल में वह कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

    Hero Image
    करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे अखिलेश यादव, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होते हुए सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाई इसे अब लोकसभा जीत के बाद सीट न छोड़ने से दोगुनी खुशी बताकर जश्न मना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीता था। हाल में वह कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इसके बाद से कयास तेज हुई थी कि वह करहल छोड़ेंगे या फिर कन्नौज से इस्तीफा देंगे। शनिवार को करहल विधानसभा से इस्तीफा देने की लखनऊ में हुई घोषणा के बाद सपा नेता में खुशी छा गई।

    सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि कन्नौज की जनता और संगठन को मुखिया निराश नहीं करेंगे। सपा नेता जयकुमार तिवारी ने बताया कि सपा मुखिया जब भी कन्नौज से सांसद रहे, तो यहां विधानसभा चुनावों में खासी बढ़त मिली है। इससे अब विधानसभा चुनाव 2027 में कन्नौज समेत आसपास जनपदों की सभी विधानसभा क्षेत्र में सपा को जीत मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में आए पुलिस अधिकारी, 48 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; सात के तबादले