अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश: लखनऊ टिकट की दौड़ न लगाएं, जनता के बीच काम करो, टिकट पाओ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के बजाय जनता के बीच काम करने की नसीहत दी। उन्होंने विधानसभा ...और पढ़ें
-1794071119060_m.webp)
एक्सप्रेसवे पर फगुआ भट्ठा में कार्यकर्ताओं से बात करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। जागरण
HighLights
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच काम करने को कहा।
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।
लखनऊ में दौड़ने के बजाय क्षेत्र में सक्रिय रहें।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि लखनऊ स्थित कार्यालय में टिकट के लिए दौड़ नहीं लगाएं। क्षेत्र में काम करेंगे तो खुद ही टिकट फाइनल हो जाएगी। इसके लिए पार्टी का काम चल रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों को गांव में घर-घर तक पहुंचाएं व लोगों को जोड़ें।
शनिवार को लखनऊ से इटावा स्थित अपने पैतृक गांव सैफई जाते समय सपा अध्यक्ष अखिलेश ने तिर्वा में कार्यकर्ताओं से बातचीत की, उनसे मिले और पार्टी के लिए मजबूती से काम करने को कहा। कहा कि आए दिन लोग लखनऊ पार्टी कार्यालय पर नजर आते हैं। इससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में काम नहीं किया जा रहा। सिर्फ कागजों व हवा में आकड़ें दे रहे हैं। ऐसे लोगों का फीडबैक पूरी तरह से आ रहा है।
टिकट उसी की फाइनल होगी, जो पार्टी के लिए जनता के बीच दौड़ लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए एक-एक मतदाता पर नजर रखनी होगी। काटे गए वोटों को बनवाएं व लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। सपा अध्यक्ष इटावा में दीपावली के मौके पर रविवार को लोगों से मिलेंगे।