वाराणसी में बोले अखिलेश यादव - 'सरकार बनी तो रिवर फ्रंट और मेट्रो का सपना पूरा करेंगे'
अखिलेश यादव ने वाराणसी में पीडीए का अर्थ पिछड़ा, दलित, शोषित, अल्पसंख्यक और पीड़ित बताया। उन्होंने सपा सरकार बनने पर ...और पढ़ें

वाराणसी में अखिलेश यादव बोले, सरकार बनी तो मेट्रो और रिवर फ्रंट का सपना होगा पूरा।
HighLights
अखिलेश ने पीडीए का अर्थ पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित बताया।
सपा सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो, रिवरफ्रंट का वादा।
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम रद्द करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अखिलेश यादव ने वाराणसी में पत्रकार वार्ता भी की और मीडिया कर्मियों के पूछने पर पीडीए के फुल फॉर्म पर बताया कि पिछड़ा, दलित, शोषित, अल्पसंख्यक और पीड़ित में जो दुखी है पार्टी है। सपा सरकार ने जाम और शहरी सुविधा के लिए मैट्रो की सुविधा 10 वर्ष पहले योजना बनाई थी।
कहा कि वरुणा रिवर फ्रंट जिसमें दिखायेंगे कि शहर के बीच साफ सुथरी नदी कैसे बहती है उस सपने को पूरा करके दिखाएंगे। अंगद जैसा पैर जमाने पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि जब जमीन ही नहीं बनी तो पैर कहां रखोगे।
धीरेन्द्र शास्त्री के बारे में कहा कि उनके सभी कार्यक्रम कैंसिल हो जाने चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। जो सरकार बुलडोजर लेकर घूमती थी, बगल के मुख्यमंत्री जिनका नाम भी मोहन है। दूसरे वो यादव भी लगाते हैं। भगवान कृष्ण के बारे में कैसे सोच सकते हैं।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी अराजकता करती है। स्वास्थ्य विभाग में देख लीजिए, चुनाव में वोट चोरी की अराजकता , धांधली की अराजकता , ये अराजकता की पार्टी नहीं खुद अराजकता है। एक ही संकट है बीजेपी , संकट दूर करने के लिए बीजेपी भगाओ।
मां गंगा ने जिसको बुलाया वो मां गंगा को भुलाया, डबल हार 2027 का संदेश है - अखिलेश यादव
मां गंगा ने जिसको बुलाया था उसने मां गंगा को भुला दिया। ये डबल हार 2027 का संदेश है । कम से कम क्योटो नहीं बना पाए तो क्योटो की फोटो या होर्डिंग ही लगा देते। वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री हैं। इतने दिन से दिल्ली लखनऊ में सरकार है।आप जाम से नहीं बच पा रहे। आपको ट्रैफिक की सुविधा नहीं। पीने का पानी नहीं। कूड़ा सड़क पर पड़ा है। अभी जिस रोड से आया सुनने में आ रहा है वह स्विमिंग पूल बनी हुई है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री का क्षेत्र है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।