विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, 12 दिसंबर को आएंगे अयोध्या

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 07 Nov 2026 02:09 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 03:12 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे। वे हनुमानगढ़ी ...और पढ़ें

अखिलेश यादव।

अखिलेश यादव।

HighLights

  1. अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल संग अयोध्या आएंगे।

  2. हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है।

  3. अयोध्या प्रवास के दौरान संतों-महंतों से भी मुलाकात करेंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ रामनगरी आएंगे। इस दौरान दोनों हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। अखिलेश यादव सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पहुंचकर प्रभु श्रीराम और माता जानकी का दर्शन करेंगे।

संत और महंतों से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव

अयोध्या प्रवास के दौरान अखिलेश यादव संत-महंतों से भी मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। संतों के साथ प्रसाद ग्रहण करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूर्व मंत्री एवं सपा नेता पवन पांडेय ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या आगमन की जानकारी दी है।

प्रवास के दौरान अखिलेश यादव संत-महंतों से भी मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। संतों के साथ प्रसाद ग्रहण करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूर्व मंत्री एवं सपा नेता पवन पांडेय ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या आगमन की जानकारी दी है।

12 दिसंबर को कार्यक्रम

दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने पिछले अयोध्या दौरे के दौरान पवन पांडेय से रामलला के दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि वह तारीख तय करें, वह अयोध्या आकर दर्शन अवश्य करेंगे। अब 12 दिसंबर का कार्यक्रम तय होने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बाद अब अखिलेश यादव की होगी सुलतानपुर कोर्ट में पेशी, 22 वर्ष बाद भी नहीं मिली मुआवजा की रकम

यह भी पढ़ें- वाराणसी में बोले अखिलेश यादव - 'सरकार बनी तो रिवर फ्रंट और मेट्रो का सपना पूरा करेंगे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।