विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: ठेकेदार के बेटे ने लोगों पर चढ़ाई थार; देखें भीड़ को रौंदने का Live VIDEO

Published: Tue, 10 Sep 2024 02:58 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2024 03:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छड़ी मेले में थार सवार दबंग जमकर हुड़दंग कर रहे थे। जब लोगों के टोकना ...और पढ़ें

ठेकेदार के बेटे ने भीड़ पर चढ़ाई थार
ठेकेदार के बेटे ने भीड़ पर चढ़ाई थार

HighLights

  1. बेकाबू होकर मेले में भीड़ को दबाते निकली तेज रफ्तार थार
  2. पुलिस ने चालक सहित चार को लिया हिरासत में

डिजिटल डेस्क, अमरोहा।  दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित गांव शहबाजपुर डोर में लगे छड़ी मेला में महिला समेत पांच श्रद्धालुओं को थार गाड़ी से रौंदने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी को भी सीज किया है। आरोपितों के पास से एक गड़ासा (धारदार हथियार) भी बरामद हुआ है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।  

बेकाबू होकर तेज रफ्तार से निकली थार

मामला रविवार की शाम करीब छह बजे का था। गांव में छड़ी का मेला लगा था। जिसमें आसपास के ग्रामीणों की भीड़ पहुंची थी। इस मेले में गांव शहबाजपुर डोर के रहने वाले जितेंद्र, सचिन, राजेश, राहुल व कमला देवी भी गईं थीं। आरोप है कि इस दौरान अचानक एक थार कार बेकाबू होकर तेज रफ्तार से आती नजर आई। जब तक ग्रामीण उससे बचने का प्रयास करते कि चालक ने उन ग्रामीणों को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए थे। 

इस गाड़ी को निकलने को लेकर भीड़ में शामिल लोगों से नोकझोंक व विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

थार कार चढ़ाने का वीडियो वायरल

इस प्रकरण में घायल राजेश के भाई ओमपाल सिंह राणा की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धाराओं में पुलिस ने थार गाड़ी के चालक रितिक निवासी गांव शहबाजपुर डोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जबकि इस गाड़ी में चालक का भाई दिपांशु व शिवम के अलावा ताऊ राकेश ठेकेदार भी सवार थे।

घटना से जुड़ा वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसमें थार गाड़ी द्वारा लापरवाही करते हुए ग्रामीणों को रौंदने की बात साफ स्पष्ट हो रही है। घटना कर भाग रही गाड़ी में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया था। 

यह भी पढ़ें- UP News : भमोरा थाने के सामने रोडवेज बस में लग गई खतरनाक आग, 41 यात्रियों में मची भगदड़

सीओ स्वेभाव भास्कर ने बताया कि इस मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। एक आरोपित के पास से एक गड़ासा (धारदार हथियार) भी बरामद हुआ है। इस मामले में तीन भाई रितिक, दीपांशु, शिवम व उनके पिता देवेंद्र सिंह गिरफ्तार किए गए हैं। चारों का चालान भी कर दिया गया है।