विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : भमोरा थाने के सामने रोडवेज बस में लग गई खतरनाक आग, 41 यात्रियों में मची भगदड़

Published: Mon, 09 Sep 2024 11:38 PM (IST)

धुआं जल्द ही बस में भरने से अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके ...और पढ़ें

आग लगने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आग लगने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संसू जागरण, भमोरा, (बरेली)  शार्ट सर्किट से कासगंज डिपो की बस में भमोरा थाने के सामने अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं उठते ही बस में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। बस में बैठी 41 सवारियों में से कोई खिड़की से कूदा तो किसी ने दरवाजे से निकलकर जान बचाई। शोर पर आस-पास के ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गई।

41 यात्री थे बस में सवार

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पुराने रोडवेज से शाम सात बजे कासगंज डिपो की बस को चालक संजय कुमार व परिचालक हुकुम सिंह बस को लेकर रवाना हुए। बस में 41 यात्री सवार थे। बस भमोरा थाने से 200 मीटर दूर थी कि उसी वक्त अचानक से बस के इंजन से तेज धुआं उठा। धुआं उठते देख चालक ने बस एक साइड खड़ी कर सभी को उतरने के लिए कहा। जब तक सवारियां उतरती तब तक बस के तारों ने आग पकड़ ली।

धुआं जल्द ही बस में भरने से अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। बताते है कि बस में एक दिव्यांग व्यक्ति भी था। उसे कुछ लोगों ने सहारा देकर निकाला। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने बस में से अपना सभी सामान उतारा और दूसरी बस से रवाना हुए।

गनीमत इस बात की रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।   बस में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई, जिन्होंने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई है।

संजीव यादव, एफएसओ, अग्निशमन विभाग