Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहेली के घर गई महिला पर पिटबुल ने क‍िया अटैक, 5 मिनट तक जबड़े में दबोचे रहा हाथ; वीड‍ियो वायरल

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:35 PM (IST)

    झांसी में एक महिला अपनी सहेली के घर सब्जी लेने गई थी तभी पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को जबड़े में फंसा लिया और पांच मिनट तक नहीं छोड़ा। बचाने आई बेटी को भी कुत्ते ने काटा। घटना सीपरी बाजार क्षेत्र की है। हिंसक प्रवृत्ति के कारण पिटबुल को पालने पर प्रतिबंध है।

    Hero Image
    सहेली के घर गई महिला पर पिटबुल ने क‍िया अटैक।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, झांसी। सहेली के घर सब्जी लेने गई एक महिला पर उस समय पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया, जब वह घर के बाहर थीं। दरवाजे को जोरदार टक्कर मारकर पिटबुल बाहर निकल आया और महिला पर हमला कर उसके हाथ को पांच मिनट तक जबड़े फंसाए रहे। बचाने आई बेटी को भी काटा। इस खौफनाक घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीपरी बाजार क्षेत्र में यह घटना बीते शनिवार की रात की बताई जा रही है। हेमलता सेन की सहेली उनके घर से चंद कदम दूर रहती हैं। कुछ दिन पहले वह रात में लगभग 10 बजे अपनी सहेली के घर सब्जी लेने पहुंच गईं। सहेली अंदर थी और उसका पिटबुल डाग अंदर खुला था। सहेली ने कुत्ते के डर से दरवाजा नहीं खोला, बल्कि बाउंड्री के ऊपर से सब्जी दी तो पिटबुल ने देख लिया और उग्र होते हुए भौंकने लगा।

    हाथ जबड़े में दबोच लिया

    कोई कुछ समझ पाता, पिटबुल ने दो बार तेजी से बंद दरवाजे को धक्का दिया। इससे गेट खुल गया और वह बाहर आ गया। उसने हेमलता का हाथ जबड़े में दबोच लिया। हेमलता चीखने लगीं। उनकी सहेली व अन्य लोगों ने कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने की काफी प्रयास किया, मगर लगभग पांच मिनट तक वह हाथ दबोचे रहा। इस बीच मां को बचाई बेटी सलोनी को भी कुत्ते ने काटा। इस दौरान हाथ, पैर व अन्य स्थानों पर काटने से वह घायल हो गई।

    इस घटना के बाद सहेली ने पिटबुल को डॉग केयर सेंटर भेजने की बात कही है। हिंसक प्रवृत्ति देखते हुए शासन व कोर्ट ने पिटबुल को पालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कई परिवार आज भी पिटबुल को अपने घरों में रखे हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में सामने आई अनोखे चोर की करतूत, गहने-नकदी नहीं, चुराता है घर की ये खास चीज; लोग हैरान

    comedy show banner
    comedy show banner