विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह संग सात फेरे लेंगी सांसद प्रिया सरोज? पिता तूफानी सरोज ने दिया ये जवाब… लग गई मुहर!

Published: Fri, 17 Jan 2025 07:36 PM (IST)

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज और गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच शादी की बातचीत चल ...और पढ़ें

सांसद के पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी चल रही बात, नहीं हुई सगाई।
सांसद के पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी चल रही बात, नहीं हुई सगाई।

HighLights

  1. सांसद के पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी चल रही बात, नहीं हुई सगाई
  2. मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा की सांसद हैं अधिवक्ता प्रिया सरोज

जागरण संवाददाता, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। सांसद की शादी को लेकर दोनों के परिजनों से बातचीत चल रही है।

सांसद के पिता केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि अभी शादी को लेकर प्रथम चरण की बातचीत शुरू हुई है। सगाई या अन्य कोई कार्यक्रम अभी नहीं हुआ है। 

लोगों को जानकारी दी जाएगी: तूफानी सरोज

बताया कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिजन प्रिया सरोज से शादी को लेकर इच्छा जताए थे तो बातचीत शुरू कर दी गई है। बताया कि सांसद प्रिया अभी त्रिवेंद्रम में बैठक में शामिल होने गई हैं। आगे जो भी बात आगे बढ़ेगी आप लोगों को जानकारी दी जाएगी। 

सांसद प्रिया सरोज मछलीशहर के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं। लगभग 26 वर्षीय प्रिया सरोज वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की मूल निवासी हैं। 

प्रिया सरोज नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की है और सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सांसद रहे बीपी सरोज को हराकर जीत दर्ज की हैं।

18 वर्ष की उम्र से राजनीति में सक्रिय हैं प्रिया 

सासंद प्रिया सरोज सांसद बनाने के बाद अब जीवन साथी बनाने को लेकर दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं। प्रिया सरोज 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। प्रिया काफी पहले से अपने पिता विधायक तूफानी सरोज के साथ क्षेत्र की राजनीतिक सक्रियता में अहम भूमिका निभाती रहीं।

परिसीमन के बाद आरक्षित सीट मछलीशहर से पहले सांसद बने थे पिता

केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज न केवल परिसीमन के बाद आरक्षित हुए मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पहले सांसद चुने गए थे। इसके पहले तूफानी सरोज तत्कालीन सैदपुर संसदीय क्षेत्र से दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। पिता के बाद पुत्री उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए सांसद बनीं।

यह भी पढ़ें: किसी महल से कम नहीं है रिंकू का नया आशियाना, 6 छक्कों वाले बल्ले को दी स्पेशल जगह; देखें घर के अंदर की PHOTOS

यह भी पढ़ें: Rinku Singh Net Worth: फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं रिंकू सिंह, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक; क्‍या है कमाई का जरिया?