विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी महल से कम नहीं है रिंकू का नया आशियाना, 6 छक्कों वाले बल्ले को दी स्पेशल जगह; देखें घर के अंदर की PHOTOS

Published: Fri, 08 Nov 2024 03:13 PM (IST)

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आगरा रोड स्थित ओजोन सिटी में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की खासियत यह ...और पढ़ें

ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट स्थित नए घर में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह। सौ. ओजोन समूह
ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट स्थित नए घर में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह। सौ. ओजोन समूह

HighLights

  1. 30 वर्गगज के कर्मचारी क्वार्टर में जन्मे रिंकू ने ओजोन में खरीदा 500 वर्गगज का लग्जरी विला
  2. स्विमिंग पूल से लेकर माडर्न टैरिस जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है रिंकू सिंह का नया घर

सुरजीत पुंढीर, जागरण अलीगढ़। सिक्सर किंग रिंकू सिंह ने एक नई पिच सजाई है। यह उनका लग्जरी विला है, जो शहर के आउटर में ओजोन सिटी में स्थित है। क्रिकेटर ने विला की विशेष सजावट कराई है। इसमें उनके क्रिकेट प्रेम की खूब झलक दिख रही है। वह बल्ला सजा है, जिसने 2023 में उनको प्रसिद्ध कर दिया।

घर का इंटीरियर शहर में सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। उन्होंने इस बल्ले से आइपीएल में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत दिलाई थी। विला की गैलरी में उनको मिल चुकीं ट्राफी खेल की उत्कृष्टता का प्रमाण दे रही हैं।

भारतीय क्रिकेटर ने बंगले का नाम मां के नाम पर वीना पैलेस रखा है। 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने 30 अक्टूबर को चार करोड़ रुपये के इस घर का बैनामा कराया था। रिंकू के तीन मंजिला घर में पहली मंजिल पर बेडरूम के साथ ही किचन, आफिस व डाइनिंग हाल है।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली जाना है तो इंतजार कीजिए, गोरखधाम में नो रूम, वैशाली फुल

क्रिकेटर रिंकू सिंह के द गोल्डन एस्टेट स्थित वीना पैलेस में रखे आइपीएल में पांच छक्के जड़ने वाले बैट को दिखाते क्रिकेट कोच अर्जुन सिंह फकीरा। जागरण


घर में प्रवेश करते ही दाहिनी ओर रिंकू और परिवार के अन्य सदस्यों की फोटो गैलरी है। आगे बढ़ने पर आइपीएल समेत अन्य मैचों में जीती हुईं ट्राफी और पुरस्कार नजर आएंगे। दूसरी मंजिल पर तीन बेडरूम, किचन व अन्य सुविधाएं हैं। तीसरी मंजिल पर ओपन टैरेस व पार्टी एरिया है।

कर्मचारी क्वार्टर में बिताए संघर्ष के दिन

रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने तीन दशक पहले शहर की गोविला गैस एजेंसी के क्वार्टर में रहकर हाकर के रूप में काम शुरू किया था। उनके सभी बच्चों का जन्म इसी क्वार्टर में हुआ। भाई-बहनों में रिंकू सिंह तीसरे नंबर के हैं। आर्थिक तंगी के बीच रिंकू ने 11 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।

द गोल्डन एस्टेट कालोनी में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वीना पैलेस में स्वीमिंग पूल दिखाते ओजोन के निदेशक सागर मंगला। जागरण


रिंकू कड़ी मेहनत और संघर्ष से आगे बढ़ते रहे। 2017 में पहली बार रिंकू सिंह की आइपीएल में बोली लगी तो इन्होंने रामबाग कालोनी में मां के नाम से 200 वर्गगज के प्लाट पर पहला मकान बनवाया।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ की छटा नयनाभिराम

30 को खरीदा घर, 31 को हुए रिटेन

रिंकू ने 30 अक्टूबर को घर खरीदा था। 31 अक्टूबर को वह 13 करोड़ की कीमत में रिटेन हो गए। वह इस बार केकेआर की रिटेन लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर में शामिल आंद्रे रसेल और सुनील नारायण से भी अधिक राशि इस बार रिंकू को मिली है।

ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट कालोनी में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नया घर वीना पैलेस। जागरण


रिंकू सिंह का आइपीएल में वेतन

वर्ष वेतन
2017 80 लाख
2018 80 लाख
2019 80 लाख
2020 80 लाख
2021 55 लाख
2022 55 लाख
2023 55 लाख
2024 55 लाख
2025 13 करोड़

प्रमुख उपलब्धियां

  • 2012 में यूपी अंडर-16 टीम में चयन
  • 2013 में यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन
  • 2016 में पहली बार यूपी की रणजी टीम में चयन
  • 2023 में भारतीय क्रिकेट में चयन