Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं श्याम सिंह यादव? बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी की जगह इन्हें दिया टिकट

    Updated: Mon, 06 May 2024 04:13 PM (IST)

    श्याम सिंह यादव ने 2019 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था। सेवानिवृत्त होने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे।बसपा के ही टिकट पर वह जौनपुर संसदीय सीट से सांसद बने। इन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई टीडी कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उनकी काफी रुचि रही है।

    Hero Image
    आखिर क्यों धनंजय की पत्नी का टिकट काट बसपा ने श्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। Jaunpur Lok Sabha Seat: मड़ियाहूं के रानीपट्टी निवासी श्याम सिंह यादव पीसीएस अधिकारी रह चुके हैं। श्याम सिंह यादव ने 2019 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था। सेवानिवृत्त होने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसपा के ही टिकट पर वह जौनपुर संसदीय सीट से सांसद बने। इन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई टीडी कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उनकी काफी रुचि रही है। राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    बसपा-सपा गठबंधन से 2019 में जीते थे चुनाव

    बसपा-सपा गठबंधन के बीच पांच वर्ष पहले मैदान में उतरे श्याम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 80936 वोटों के भारी अंतर से हराया था। श्याम सिंह यादव को 521128, जबकि केपी सिंह को 440192 मत मिले थे।

    यह भी पढ़ें: रात एक बजे कटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट, मायावती ने खुद फोन कर जौनपुर प्रत्याशी को दी जानकारी