विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: जौनपुर जेल में बंदियों के दो गुटों में मारपीट, 10 से अधिक घायल; DM-SP ने संभाला मोर्चा

Published: Sun, 23 Mar 2025 10:50 PM (IST)

जौनपुर जिला कारागार में शनिवार की सुबह बंदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन ...और पढ़ें

जौनपुर : जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी डाक्टर दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ । जागरण
जौनपुर : जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिलाधिकारी डाक्टर दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ । जागरण

HighLights

  1. शनिवार की सुबह हुई मारपीट में दो बंदी रक्षकों समेत 15 चोटिल
  2. विचाराधीन कुछ बंदियों के दूसरी जेलों में भेजने की चल रही प्रक्रिया

संवाद सहयोगी, जागरण, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला जेल में शनिवार की सुबह बंदियों के गुटों में हुई मारपीट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मारपीट में दो बंदीरक्षकों समेत 10 से अधिक बंदियों के चोटिल होने को गंभीरता से लेते हुए रविवार की सुबह जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने लाव-लश्कर के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। वर्चस्व को लेकर मारपीट करने वाले दो गिरोह के आठ चिह्नित विचाराधीन बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है।

जिला जेल प्रशासन कुछ बंदियों को दूसरी जेलों में भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसकी भनक लगते ही अलग-अलग जाति विशेष के दो बंदियों के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर कटाक्ष कर दिया। इसी को लेकर दोनों गुट भिड़ गए। एक-दूसरे पर झाड़ू के डंडे व लात-घूंसे चलाने लगे।

बीच-बचाव कर रहे दो बंदी रक्षक व व दोनों गुटों के लगभग एक दर्जन बंदी चोटिल हो गए। जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजाकर बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। इस घटना को लेकर दोनों गुटों से जुड़े आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जेल के बाहर कहीं गैंगवार न कर लें, इसके मद्देनजर देर रात सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। चोटिल बंदीरक्षकों व बंदियों का जेल के अस्पताल में उपचार कराया गया। फिलहाल किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

जौनपुर जिला कारागार। जागरण (फाइल फोटो)


इसे भी पढ़ें- सहारनपुर में हादसा: पिलर पर रखते समय गिरे सीमेंटिड बीम, तीन मजदूर दबे; मचा हड़कंप

इसी के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए। डीएम व एसपी ने कारागार का गहन निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। घटना में शामिल कुछ बंदियों को चिह्नित कर दूसरी जेलों में ट्रांसफर करने व मारपीट में शामिल बंदियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।

इस बारे में पूछने पर जेल अधीक्षक डा. विनय कुमार ने कहा कि वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हाथापाई हुई थी। डीएम के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही छह बंदियों का ट्रांसफर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद को गिराने का आदेश निरस्त, कोर्ट ने कहा- कमेटी को पूरी बात कहने का मौका दिया जाए