Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को छत से फेंका, दो समुदाय विशेष का मामला; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 08:30 AM (IST)

    जौनपुर के एक गांव में गुरुवार शाम को दूसरे संप्रदाय के एक किशोर ने छत पर चढ़कर घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी की। विरोध करने ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम दूसरे संप्रदाय का किशोर छत पर चढ़कर घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंक दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी की गंभीर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घायल किशोरी की मां व चाचा के बयान का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। दैनिक जागरण प्रसारित हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    उक्त गांव की रूबी देवी के पति व पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। घर पर साथ रहने वाली रूबी देवी की पुत्री कक्षा आठ में, जबकि गांव का ही दूसरे संप्रदाय का किशोर 11 वीं कक्षा में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं।

    किशोरी को छत से फेंका

    रूबी देवी की तहरीर के अनुसार गुरुवार की शाम वह स्वजन संग खेत में काम करने गई थी। उसी समय आरोपित मौका पाकर उनके घर की छत पर चढ़ गया। दुष्कर्म की नीयत से पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने पुत्री को छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया

    तहरीर के आधार पर छेड़खानी, हत्या के प्रयास, पाक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 11 वीं कक्षा के छात्र नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

    जल पुलिस के जवान ने बच्चे को डूबने से बचाया

    गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रहे बच्चे को जल पुलिस के जवान ने बचा लिया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कैलाश मठ महमूरगंज के रहने वाले रविंद्र मिश्रा पत्नी व 12 साल के बच्चे तुषार के साथ गंगा स्नान करने के लिए रविवार की दोपहर तुलसी घाट पर गए थे।

    वहां ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के सिपाही मनोज साहू ने बच्चे को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी थी। इसे नजरअंदाज करके वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर मनोज ने गंगा में छलांग लगा दिया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।

    इसे भी पढ़ें: थाना प्रभारी को 6 बार किया फोन, नहीं उठाया तो खुद थाने पहुंच गईं राज्य मंत्री; पुलिस को जमकर लगाई फटकार