विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaunpur Seat: देर रात ट्रक में EVM को देख सपाईयों ने किया हंगामा, गड़बड़ी का लगाया आरोप; अफसरों ने दी ये सफाई

Published: Sun, 26 May 2024 07:10 PM (GMT+05:30)

सरायख्वाजा क्षेत्र के देवकली गांव के पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास मार्ग पर उस वक्त ...और पढ़ें

मतदान के बाद EVM को लेकर भड़के सपाईयों ने किया हंगामा
मतदान के बाद EVM को लेकर भड़के सपाईयों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के देवकली गांव के पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास मार्ग पर उस वक्त सपाजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया जब उन्हें एक ट्रक में अतिरिक्त इवीएम लदा दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने इवीएम का सत्यापन कराकर लोगों को शांत कराया।

जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद विश्वविद्यालय परिसर में इवीएम को जमा कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक ट्रक में कुछ अतिरिक्त इवीएम देख सपा समर्थक भड़क गए। इसकी जानकारी बड़े नेताओं को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और इवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग करने लगे।

इसकी जानकारी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और इवीएम खोलवाकर सत्यापन कराया।

लोगों की मांग पर कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में रखवाया गया इवीएम

उन्होंने बताया कि यह इवीएम मुंगराबादशाहपुर के लिए रिजर्व में रखी गई थी। अगर कहीं पर इवीएम खराबी या कमी होती तो इनको प्रयोग में लिया जाता। लोगों की मांग पर इवीएम का सत्यापन कराकर उसे लाकर कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में रखवाया गया। इस दौरान सपाजन पूरी रात वहीं डटे रहे।

यह भी पढ़ें- Jaunpur Seat: इस विधानसभा में अधिक मतदाताओं ने लिया हिस्सा, मछलीशहर में पड़े सबसे कम वोट; सियासी सूरमा भी कर रहे स्थिति का आकलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।