उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral
उरई में एक ट्यूटर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ट्यूटर के भतीजे ...और पढ़ें

HighLights
घर में पढ़ने जाती थी किशोरी, उसे धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया
जब भी मौका मिलता तो उसका शारीरिक शोषण करता रहा
भतीजे ने चोरी से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ (जालौन)। उरई में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। घर में पढ़ने आने वाली 17 साल की छात्रा ने ट्यूटर ने दुष्कर्म किया। वहीं उसके भतीजे ने वीडियो बनाकर दोस्तों को शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो मामले का राजफाश हुआ।
माधौगढ़ कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को घर में पढ़ाने वाले ट्यूटर ने अकेले में उसे धमका कर दो माह पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद जब भी मौका मिलता तो उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दो दिन पहले आरोपित के 14 वर्षीय भतीजे ने चोरी से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जानकारी होने पर किशोरी के चाचा ने आरोपित ट्यूटर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। ट्यूटर के भतीजे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह गांव में ही 24 वर्षीय शिशुपाल सिंह के एक घर ट्यूशन पढ़ने तीन महीने से जा रही थी। इसी दौरान उसकी किशोरी को अकेले पाकर आरोपित ने धमकाया और उससे दुष्कर्म किया। दो दिन पहले शिशुपाल सिंह के 14 वर्षीय भतीजे ने वहां पहुंचकर शिशुपाल का छात्रा से संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया और उसे अपने दोस्तों को भेज दिया।
वीडियो प्रसारित हुआ तो किशोरी के चाचा को इसकी जानकारी हुई। चाचा ने कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने आरोपित शिशुपाल सिंह व उसके भतीजे बाल अपचारी को गिरफ्तारी कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित ट्यूटर पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित बाल अपचारी पर वीडियो प्रसारित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।