विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jalaun Crime: एक साल से सौतेला पिता कर रहा था दो नाबालिग बेटियों से हैवानियत, एक गर्भवती हुई तो खुला राज

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:19 PM (IST)

जालौन के रामपुरा में एक सौतेले पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म किया, ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक फोटो है।

यह एक प्रतीकात्मक फोटो है।

HighLights

  1. सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म

  2. एक बेटी गर्भवती हुई, जिससे घटना का खुलासा हुआ

  3. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया

संवाद सूत्र, रामपुरा (जालौन)। कस्बा के एक मुहल्ला निवासी सौतेले पिता ने अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किया। वह बेटियों को जान से मारने व स्वयं मरने की धमकी देता रहा।

रविवार को बड़ी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे सीएचसी ले गई जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर यह राज खुला। मां की तहरीर पर पुलिस ने सौतेले पिता के विरुद्ध पाक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर लिया है। सीओ अम्बुज यादव मामले की जांच कर रहे हैं।

रामपुरा कस्बा निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति की पहली पत्नी को संतान नहीं हुई तो उसने पांच साल पहले एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। जिस महिला से शादी की उसके पति की मौत हो गई थी और उसकी दो बेटियां थीं। इसके बाद दूसरी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया जो अब चार साल का है।

शादी के बाद से ही आरोपित की दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। एक साल से आरोपित पिता अपने 17 वर्षीय बड़ी पुत्री व 13 वर्षीय छोटी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटियों को धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो वह उनको मार डालेगा और स्वयं भी खुदकुशी कर लेगा। इस कारण बेटियां किसी से इस बात का जिक्र नहीं कर पा रही थीं।

एक महीने पहले बेटियों की मां को इस कृत्य की भनक लगी तो पति पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होने लगा था। रविवार को 17 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां बेटी को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। डाक्टर ने जब चेकअप किया तो वह गर्भवती निकली। इसके बाद मां परेशान हो गई और बेटी के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और आरोपित सौतेले पिता के विरुद्ध पाक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अम्बुज यादव ने बताया कि पाक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालौन के 53 हजार किसानों को मुआवजा, पहली किस्त के 5 करोड़ रुपये12 अक्टूबर तक खातों में पहुंचने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- Navratri 2026: चूल्हे से सीखा हुनर बना कमाई का जरिया, जालौन की संतोषी ने गांव में खड़ा किया बेकरी का कारोबार