विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR Updates: चुनाव आयोग की सूची में गजब खेल, उरई की वोटर लिस्ट में एक नहीं, दो-दो आमिर खान

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:43 PM (IST)

उरई की मतदाता सूची में कई विसंगतियां सामने आई हैं, जहां कुछ मतदाताओं के नाम दो से तीन स्थानों पर ...और पढ़ें

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

ये तस्वीर एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. आमिर खान का दो जगह तो वसीम का तीन स्थानों पर वोटर सूची में नाम

  2. मतदाता सूची में कई क्षेत्रों में दो से तीन-तीन स्थानों पर मतदाताओं के नाम जुड़े मिल रहे

  3. एआआइआर के बाद मिली गड़बड़ी सही करने में आवेदन लेकर सही कर रहे बीएलओ

जागरण संवाददाता, उरई। बजरिया में आमिर खान के नाम पर दो ईपीआइसी ( फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र) नंबर तो रामपुरा के वसीम खान के नाम पर तीन ईपीआइसी नंबर जारी हो गए। कई जगह तो एक ही मतदाता का समान विवरण दो से तीन नंबर पर दर्ज हैं। कुछ मामलों में एक ही मतदाता के नाम में एक शब्द का अंतर कर दो पहचान पत्र जारी हो गए। उन्हें सही कराने को मतदाता एसआइआर के बाद भी भटकते रहे।

पिछले दिनों विशेष पुनरीक्षण के लिए लगाए गए बूथों पर भी इस तरह के मामलों में मतदाताओं की ओर से अपने आवेदन जमा कराए गए हैं। यही नहीं कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था लेकिन उनका नाम अपने आप ही सूची से हट गया।

मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के लिए एसआइआर अभियान चलाया गया था। इसका उद्देश्य यह था कि जो मतदाता एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं उनका नाम एक जगह पर किया जा सके। इसके साथ ही मृतक हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। जिन मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटि है उसको ठीक किया जा सके।

एसआइआर अभियान में भले ही पूरी सावधानी बरती गई लेकिन इसके बाद भी तमाम विसंगतियां सामने आ गई। कई मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थान पर दर्ज हैं। कुछ के इपिक भी दो बने हुए हैं। जिनके नाम भी अलग हैं लेकिन फोटो व पता एक ही है।

इन विसंगतियों को दूर करने के लिए अब एसएसआर (विशेष सारांश संशोधन) अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि जो खामियां रह गई हैं उनको ठीक किया जा सके। पिछले दिनों 18000 से अधिक ऐसे नाम थे जिनमें किसी का दो स्थान पर तो किसी के नाम में गलती थी। इसमें संशोधन का काम किया जा रहा है।

आमिर खान का नाम दो जगह दर्ज

शहर के बजरिया में रहने वाले आमिर खान का नाम दो बूथों पर दर्ज है। उनकी फोटो व पता एक ही है। एसआइआर अभियान में भी इस खामी को ठीक नहीं किया गया। दो स्थानों पर नाम दर्ज होने की वजह से इनको मताधिकार से वंचित रहना पड़ सकता है।

रामपुरा के वसीम खान का नाम तीन स्थानों पर

कस्बा रामपुरा में मतदाता वसीम खान का नाम एक स्थान पर होना चाहिए लेकिन वह तीन स्थानों पर मतदाता है। वही फोटो, वल्दियत भी सही है। एसआईआर अभियान में इस त्रुटि को नजर अंदाज कर दिया गया। कई बार प्रयास करने के बाद फिर आवेदन किया है।

मुकेश कुमार के नाम पर दो इपिक

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मुकेश कुमार के नाम पर दो इपिक बने हुए हैं। एक में मुकेश कुमार नाम दर्ज जिसमें उम्र 50 वर्ष दर्ज है जबकि दूसरा इपिक महेश कुमार के नाम पर बना हुआ है। जिसमें उम्र ठीक दर्ज है। इस तरह की तमाम विसंगतियां अभी भी हैं।

राम बहादुर का नाम सूची से कटा

मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राम बहादुर ने पिछले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार एसआइआर अभियान के दौरान पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसके बाद उन्होंने नाम दर्ज कराने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 

मतदाता सूची बनाए जाने का कार्य विस्तृत है। इस तरह की खामियां कुछ हो सकती हैं। जनपद में इस तरह के मामले बहुत ही कम हैं लेकिन इसके बाद भी जो शिकायतें उनके पास आ रही हैं उनको दुरुस्त कराया जा रहा है। जिससे मतदाताओं को सहूलियत मिलेगी।
- राजीव राज उपजिला निर्वाचन अधिकारी।

 

यह भी पढ़ें- All Souls Day Special: कानपुर का अनोखा कब्रिस्तान, जहां नाम नहीं अंकों से होती है कब्रों की पहचान; 300 साल पुराना है इतिहास

यह भी पढ़ें- LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ गैस सिलिंडर, कानपुर में दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder के दाम बढ़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।