विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात में पति से हुआ झगड़ा, सुबह मां ने उजाड़ दी अपनी ही गोद, उरई में डेढ़ साल के कलेजे के टुकड़े को ही मार डाला

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:00 PM (IST)

उरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक माँ ने पति से झगड़े के बाद ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. उरई में मां ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की

  2. पति से झगड़े के बाद बच्चे का गला घोंटा

  3. आरोपी मां मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है

जागरण संवाददा, उरई। उरई में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया। जिस पिता के सीने से लगकर सो मासूम सो रहा था उसके पास से उठाकर मां ने अपनी ही गोद उजाड़ दी। डेढ़ साल के कलेजे के टुकड़े को गला दबाकर मार डाला। जब तक पिता ने धक्का देकर हटाया तो मासूम की सांसें थम चुकी थीं। 

कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार की सुबह पिता के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय बेटे को उठाकर मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जब तक पति ने उसे धक्का देकर हटाया बच्ची की मौत हो चुकी थी। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक तौर पर बीमार भी रहती है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बच्चों को लेकर रात में भी उसने झगड़ा किया था। और वह आए दिन बच्चों पीटती थी। पुलिस ने पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।

ग्राम सिकरी व्यास निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार बरार मजदूरी करके अपने माता-पिता, पत्नी व चार बच्चों का पालन पोषण करता है। पुलिस को बताया कि सोमवार शाम की शाम को बच्चों को पीटने के लेकर राजेश व उसकी 30 वर्षीय पत्नी पारो का झगड़ा हुआ था। उसके बाद मामला शांत होने पर बड़ी बेटी रश्मि, बिट्टू व कृष्णा राजेश के साथ सो गए। सबसे छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय रितिक अपने बाबा परमानंद के साथ घर के बगल वाले कमरे में सो रहा था।

सुबह चार बजे पारो जागी तो परमानंद के साथ सो रहे बेटे को उठा लाई। इसी दौरान राजेश की भी आंख खुल गई तो उसने बच्चे को पारो से छीनकर अपने सीने पर लिटा लिया। इसके बाद जब राजेश सो गया तो पारो ने रितिक को उठाया और उसके ऊपर बैठकर उसका गला दबा दिया।

इसी दौरान राजेश जाग गया तो देखा कि पत्नी बच्चे के ऊपर बैठी है और उसका गला दबा रही है। इस पर उसने चिल्लाते हुए पारो को धक्का दिया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम पुलिस के साथ पहुंची और जांच की।

कोटरा थाना निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि पति की ओर से तहरीर आरोपित पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पति की ओर से दी गई तहरीर में मां के मानसिक बीमारी और घरेलू कलह की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें- SIR Updates: चुनाव आयोग की सूची में गजब खेल, उरई की वोटर लिस्ट में एक नहीं, दो-दो आमिर खान

यह भी पढ़ें- उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।