Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jalaun News: यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था युवक, 27 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद क‍िया शव; पर‍िवार में मचा कोहराम

    Updated: Tue, 21 May 2024 12:27 PM (IST)

    जालौन के कालपी में यमुना में 27 घंटे पहले एक युवक नदी में डूब गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी रही। सोमवार की शाम को छह बजे के आसपास उसका शव नदी के बाईघाट के पास से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही युवक के घर में चीख पुकार मच गई।

    Hero Image
    युवक का शव नदी के बाईघाट के पास से गोताखोरों ने बरामद क‍िया।- फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, कालपी। यमुना में 27 घंटे पहले एक युवक नदी में डूब गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी रही। सोमवार की शाम को छह बजे के आसपास उसका शव नदी के बाईघाट के पास से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही दिवंगत के घर में चीख पुकार मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के इंदिरा नगर निवासी सुरेश वाल्मिकी का 20 वर्षीय पुत्र प्रेम रविवार को किलाघाट के समीप यमुना में नहाते समय डूब गया था। खोज में पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उसकी तलाश करने के लिए उतारा था। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार को भी गोताखोर नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रहे शाम करीब छह बजे के आसपास बाईघाट के पास से गोताखोरों ने प्रेम के शव को बरामद कर लिया।

    छह साल का है प्रेम का छोटा भाई  

    प्रेम दो भाई थे। एक छोटा भाई है जो छह साल का है। युवक के पिता नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं, इस घटना के बाद से वह अवसाद में हैं। एसआई संतोष शुक्ला ने बताया कि नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर पंचनामा भर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: फोन कर बनाया प्लान… घर में झूठ बोल निकले पांच दोस्त, मस्ती करने गए, फिर जिंदा नहीं लौटे

     

    यह भी पढ़ें: 'ट्रेन में कोई डॉक्टर है', शताब्दी एक्सप्रेस में फफूंद के पास बीमार पड़ा यात्री; फ‍िर क्‍या हुआ?