Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में मंदिर धुलवाने के मामले में अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब होगा गिन-गिनकर हिसाब

    Akhilesh Yadav चार चरणों का चुनाव हो चुका है इन चार चरणों की हवा बुंदेलखंड तक पहुंच गई है। इन चरणों में भाजपा धराशाई हो चुकी है। बुंदेलखंड की जनता भाजपा के अहंकार को खंड खंड करने वाले है। आइएनडीआइए गठबंधन से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के समर्थन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से उरई के मैकेनिक नगर मैदान पहुंचे।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 14 May 2024 03:05 PM (IST)
    Hero Image
    कन्नौज में मंदिर धुलवाने के मामले में अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब होगा गिन-गिनकर हिसाब

    जागरण संवाददाता, उरई। चार चरणों का चुनाव हो चुका है, इन चार चरणों की हवा बुंदेलखंड तक पहुंच गई है। इन चरणों में भाजपा धराशाई हो चुकी है। बुंदेलखंड की जनता भाजपा के अहंकार को खंड खंड करने वाले है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइएनडीआइए गठबंधन से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के समर्थन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से उरई के मैकेनिक नगर मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा प्रत्याशी के लिए कहा कि वह खटारा सरकार का खटारा प्रत्याशी है।

    अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर लगाए आरोप

    संबोधन में आगे कहा, बुंदेलखंड की जनता अपने दुश्मन को पहचानती है। जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया है यही जनता उनका भ्रम दूर करने का काम करेगी। बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को भर-भर कर वोट दिया। 10 साल से यहां इनकी सरकार है अब इनसे हिसाब लेना है। भाजपा सरकार ने यहां की जनता को कुछ नहीं दिया। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती थी लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई सिंचाई के दाम दोगुने हो गए।

    सरकार में हर चीज के दाम दोगुने हो गए हैं। सरकार ने किसानों को धोखा दिया बल्कि लूटने का काम किया। गरीबों की मदद करने के बजाय बड़े कारोबारी की मदद की। कोरोड़ों रुपये पूंजीपतियों का माफ कर दिया। गठबंधन की सरकार बनने पर अब किसान और गरीबों का कर्ज माफ किया जाएगा। फसल की कीमत दिलाने के लिए गठबंधन सरकार आपको एमएसपी दिलाएगी। काले कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली तक आंदोलन किया, पूरे देश के किसान दिल्ली को घेरकर बैठ गए। एक हजार किसान मर गए।

    बीजेपी सरकार जबसे आई है एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। नौजवान जब मेहनत करके परीक्षा देने गए तो इनका पेपर लीक हो गया। भाजपा सरकार में हर परीक्षा के पेपर लीक हो गए। फौज की भर्ती के लिए सड़कों पर नौजवान दौड़ते हैं वो नौकरी भी सरकार ने चार साल की बना दी। हमारी सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

    भाजपा सरकार का हर वादा झूठा निकला। दवाइयां तक महंगी हो गईं। बाइक के दाम एक लाख से ऊपर हैं। यह सरकार मंहगाई से मुनाफा कमा रही है। वैक्सीन लगवा दी। जिसे लगवाने वालों को बीमारियां हो रही हैं। अब यह संविधान के पीछे पड़ गए। संविधान हम लोगों के लिए संजीवनी है। ये चुनाव हमारी आगे आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। इसलिए संविधान बचाना है। ये सरकार नोट और खोट से चुनाव जीतते हैं। अपने बूथ की रक्षा करनी पड़ेगी। ये वोट को लूटना चाहते हैं।

    बीजेपी सरकार बन गई तो खाकी वर्दी की नौकरी भी तीन साल की भी कर देंगे। हवाई अड्डे बेच दिए, टेलीफोन कंपनी बेच दिए, बंदरगाह बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए। चुनाव के समय राशन में पहले चना, नमक, रिफाइंड दे रहे थे, चुनाव निपटा तो अब सब कट कर दिया।

    समाजवादी सरकार ने घी और दूध तक दिलवाया। हमारी सरकार आने के बाद पौष्टिक आटा के साथ डेटा भी फ्री देंगे। समाजवादी सरकार ने लैपटाप दिया था। हमारे लैपटॉप की नकल की इन्होंने टेबलेट दिया है। जालौन का मेडिकल कालेज समाजवादी सरकार की देन हैं। पुलिस का नंबर भी 100 से 112 कर दिया। कन्नौज के लोगों ने और मैने मंदिर में दर्शन किया तो उसे भी धुलवा दिया। डबल इंजन की सरकार की होर्डिंग लगी है। लेकिन उस इंजन में एक खटारा इंजन गायब है।

    इसे भी पढ़ें: पटना-गया मेमू स्पेशल से आर्मी हॉस्पिटल जा रहे थे सेना के जवान, ट्रेन की चपेट में आने से एक फौजी की मौत