विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना-गया मेमू स्पेशल से आर्मी हॉस्पिटल जा रहे थे सेना के जवान, ट्रेन की चपेट में आने से एक फौजी की मौत

Published: Tue, 14 May 2024 12:34 PM (IST)

सेना के मेडिकल कोर में तैनात बारासगवर क्षेत्र के गांव रावतपुर गांव निवासी जवान की सफर के दौरान बिहार प्रांत ...और पढ़ें

सेना के जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, स्वजन बेहाल
सेना के जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, स्वजन बेहाल

संवाद सूत्र, पाटन (उन्नाव)। सेना के मेडिकल कोर में तैनात बारासगवर क्षेत्र के गांव रावतपुर गांव निवासी जवान की सफर के दौरान बिहार प्रांत के पटना में ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। जवान का शव लेने के लिए स्वजन बिहार के पटना पहुंचे हैं। रावतपुर निवासी रामकुमार सिंह का 36 वर्षीय बेटा अरविंद सिंह झारखंड के रामगढ़ में एएमसी यूनिट में कार्यरत थे।

रविवार दोपहर पटना-गया मेमू स्पेशल ट्रेन से बिहार प्रांत के दानापुर आर्मी हॉस्पिटल जा रहा था। ट्रेन में उसके साथी भी बैठे थे। यात्रा के दौरान ही बिहार प्रांत के पटना के पास जटडुमरी हाल्ट के नजदीक वह ट्रेन से प्लेटफार्म के नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। पिता रामकुमार शव लाने के लिए पटना पहुंचे हैं। पत्नी श्रुति सिंह दो बेटे कार्तिकेय सिंह व काव्यांश सिंह को सीने से चिपका कर बिलख पड़ी। दिवंगत के चाचा लक्ष्मी सिंह ने दूरभाष पर हुई वार्ता में बताया कि हम लोग पटना पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है। शव को लेकर गांव के लिए निकले हैं।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, सपा के टिकट पर अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने भी भरा पर्चा