Hathras Weather Forecast : सुबह से चल रही हवाओं ने बढ़ाया सर्द मौसम
तापमान गिरने से अचानक सर्दी और बढ़ गई। बुधवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। धूप भी देरी से निकली। कोहरा के छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के चलते गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। तापमान गिरने से अचानक सर्दी और बढ़ गई। बुधवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। धूप भी देरी से निकली। कोहरा के छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के चलते गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। बाजार में गरम कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक सुबह से दिखने लगे हैं। दिसंबर का आगमन बदले हुए मौसम के साथ हो रहा है। बुधवार को गुलाबी ठंड का मजा ले रहे लोगों को सर्दी ने अपना अहसास करा दिया।
फीफा
मौसम सुबह से ही बहुत सर्द बना हुआ था। इसके चलते घरों से निकलना भी मुश्किल दिख रहा है। चल रहीं तेज हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा दिया था। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मौसम सर्द हो गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। देहात के क्षेत्रों में सिंकदराराऊ, सादाबाद, सासनी के क्षेत्रों में भी सर्दी बढ़ने से खेतों में किसान काम भी नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़ें: BJP MP को संदेह, अपराधों में तो नहीं हुआ AMU Proctor Office में खड़े वाहनों का प्रयोग
छाया रहा शाम सा अंधेरा
बुधवार को सर्दी के तेवर और सख्त हो गए। सूरज ने भी कोहरा व बादलों के बीच मुंह छुपा लिया था। सुबह धूप भी देरी से निकली। हवाओं के चलने से धूप भी बेअसर दिख रही थी। दृश्यता कम होने के चलते सड़कों पर चालक वाहनों की लाइट जलाकर निकल रहे थे। कोहरा के चलते दिन में भी शाम से अंधेरा छाया हुआ था।
गुलजार रहे गर्म कपड़ों के बाजार
सर्दी का मौसम दीपावली से पूर्व से ही शुरू हो गया था। दिसंबर के आगमन से एक दिन पूर्व सर्दी अचानक बढ़ गई है। इसके बचाव के लिए लोगों ने गरम कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजार में गरम कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे थे। स्वेटर, मफलर, कार्डिगन, टोपी, शाल व अन्य कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। हिमालियन बुद्धिस्ट मार्केट के बाद लुधियाना बाजार भी सज गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।