Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिटी स्टेशन होकर आज से दौड़ेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Mar 2021 01:29 AM (IST)

    सिटी स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर चला दिन भर काम कंप्यूटर की मरम्मत के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

    Hero Image
    सिटी स्टेशन होकर आज से दौड़ेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें

    जासं, हाथरस : पूर्वाेत्तर रेलवे की मथुरा-कासगंज ट्रैक पर गुरुवार से दो पैसेंजर ट्रेनें दौड़ेंगी। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। स्टेशन पर साफ सफाई के साथ ही कंप्यूटर व अन्य व्यवस्थाओं को भी पूरा किया गया। अब हाथरस से मथुरा का किराया तीस रुपये प्रति सवारी होगा। दो काउंटर खुलेंगे। स्टेशन पर बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अनलॉक के बाद धीरे-धीरे संचालन सामान्य हो रहा है। मथुरा व कासगंज ट्रैक पर चार मार्च से दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। बुधवार को सिटी स्टेशन पर सभी तैयारियां की गई। टिकट घर पर कंप्यूटरों के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। पूर्वाेत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह के अनुसार 05345 कासगंज-मथुरा जंक्शन अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी कासगंज से 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। जो हाथरस सिटी पर 13:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से 21:00 बजे प्रस्थान कर हाथरस सिटी स्टेशन पर 21:58 बजे बजे पहुंचेगी।

    वहीं 05347 कासगंज-अछनेरा अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से सुबह 5.15 बजे चलेगी जो हाथरस सिटी स्टेशन पर 6.34 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर दोपहर 12.42 बजे पहुंचेगी। इसमें साधारण श्रेणी के 8 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। इनका कहना है

    गुरुवार से कासगंज व मथुरा के मध्य दो ट्रेनों का संचालन होगा। इसके लिए निर्देश मिल गए हैं। स्टेशन पर टिकट वितरण समेत अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। सभी यात्रियों से अपील है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह मास्क पहनकर सफर करें।

    कालीचरन, स्टेशन मास्टर