Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras News : सर्दी का सितम शुरू, दिन की धूप लगने लगी अच्‍छी, शाम होते ही घरों में कैद हुए लोग

    By akash raj singhEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 12:24 PM (IST)

    Hathras News दिसंबर का महीना खत्‍म होने में 11 दिन शेष हैं। सर्दी भी अपना रंग दिखाने लगी है। दिन की धूप लोगों को अच्‍छी लगने लगी है जबकि सुबह और शाम की सर्दी लोगों को चुभने लगी है।

    Hero Image
    स्‍कूल में बच्‍चे गर्म कपड़े पहनकर आने लगे।

    हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras News : दिसंबर आते-आते सर्दियां बढ़ गई हैं। सुबह से ही सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। सर्दियों से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़ों में दिख रहे हैं। बाजारों गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। अलीगढ़ रोड पर सजे बुधिस्ठ बाजार में भी सुबह से ही ग्राहकों द्वारा खरीदारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दस दिन बाद नव वर्ष का आगमन

    दिसबंर का महीना में अब करीब दस दिन रह गए हैं। सर्दियां भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। सुबह से ही सर्द हवाओं के चलने से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सर्द हवाएं शरीर को अंदर तक हिलाकर रख देती हैं। सर्दियों में सुबह के समय निकलने वाली धूप भी हवाओं के चलते दिक्कतें दे रही हैं। तापमान में भी गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सबसे अधिक गिरावट न्यूनतम तापमान में हुई है। सर्दी के मौसम में सर्दी, खांसी व अन्य रोगों से बचने के लिए चिकित्सकों ने गर्म कपड़े पहनने के साथ एतिहात बरतने का सुझाव लोगों को दिया है।

    गर्म कपड़ों में स्कूल जा रहे बच्चे

    सर्दियां की आहट तो अक्टूबर माह से ही शुरू हाे गई थी। तीन दिन लगातार बरसात होने से दीपावली से पहले ही सर्दियों ने अपना एहसास करा दिया था। नवंबर जाते -जाते तो सर्दियां और बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने घरों में भरी गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। बच्चों को फुल बाजू के कपड़ों के साथ स्वेटर पहनाकर ही स्कूल भेजा रहा है। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।

    ​​​​​*Aligarh Municipal Election 2022 : अब तक जलाली नगर पंचायत को मिले 14 चेयरमैन, कांग्रेस के हाथ अभी भी खाली*

    फसलों के लिए जरूरी है सर्द मौसम

    सर्दियों का मौसम फसलों के लिए बहुत जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. एके सिंह बताते हैं कि इस समय आलू, गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल खेतों खड़ी है। सर्दी अधिक पड़ने से ही खेत में फसल की बढ़वार होती है। आलू सहित सभी फसलों के लिए सर्द मौसम जरूरी है। फसल में नमीं बनाए रखने के लिए किसान फसलों की सिंचाई भी कर रहे हैं।