Politics : पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे समाजसेवी अतुल प्रताप सिंह
Politics योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री सिंह के बेटे अतुल प्रताप सिंह भी राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। पिता की विरासत को आगे बढ़ाने ...और पढ़ें
हाथरस, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को कौन नहीं जानता। योगी कैबिनेट में एक जाना माना नाम है। इनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इनके बेटे अतुल प्रताप सिंह अब राजनीति में उतर रहे हैं। हालांकि वे समाजसेवी हैं लेकिन उनकी छवि एक उभरते हुए नेता के रूप में भी होने लगी है।
इन बातों को दिया तरजीह
अतुल प्रताप सिंह फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज से ताल्लुक रखते हैं और राजनीति के साथ- साथ समाज सेवा में वह खासी रुचि रखते हैं। इनके पिता जयववीर सिंह योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री हैं। अतुल समाजसेवा के साथ जिला सहकारी बैंक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इनका कहना है कि ये हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान का मिशन लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अतुल ने अपने अभियान में दो को तरजीह दी है। पहला देश और समाज के लिए जिएं, दूसरा पुण्यभूमि के लिए व मातृभूमि के लिए जिएं। उनका यह अभियान धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है। उनके इस मिशन में युवाओं का एक बड़ा तबका जुड़ता जा रहा हैं।
पिता का राजनीतिक जीवन
जयवीर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। वे राजनैतिक जीवन में प्रवेश के पश्चात वर्ष 1984 से 1989 तक कांग्रेस कमेटी अरांव, फिरोजाबाद के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1988 से 1995 तक करहरा ग्रामसभा के प्रधान रहे। वर्ष 1989 से 1994 तक जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तत्पश्चात 1994 से 1996 तक उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व का पालन किया। वर्ष 1999 से 2008 तक जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल व्यतीत किए। वर्ष 2002 से 2012 तक घिरोर, मैनपुरी से विधायक रहे। वर्ष 2003 में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री नियुक्त हुए। तत्पश्चात वर्ष 2007 से 2012 तक सिंचाई (यांत्रिकी) के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 2022 में सदर, मैनपुरी से विधायक चुने गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।