Hathras News: कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगने से 15 कारोबारियों का करोड़ों का नुकसान, देर रात तक चला राहत-बचाव कार्य
बरसै स्थित कोल्ड स्टोरेज में आग से करोड़ों की क्षति हुई है। इससे शहर के 15 कारोबािरयों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही अंदेशा नहीं लगाया जा सका है लेकिन क्षति करोड़ों रुपये की जरूर हुई है। हाथरस केवल हींग के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है। यहां किराने का थोक का बड़ा कारोबार है। यहां से आसपास के कस्बों और जनपदों में माल सप्लाई होता है।

जागरण संवाददाता, हाथरस। बरसै स्थित कोल्ड स्टोरेज में आग से करोड़ों की क्षति हुई है। इससे शहर के 15 कारोबािरयों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही अंदेशा नहीं लगाया जा सका है, लेकिन क्षति करोड़ों रुपये की जरूर हुई है।
हाथरस केवल हींग के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है। यहां किराने का थोक का बड़ा कारोबार है। यहां से आसपास के कस्बों और जनपदों में माल सप्लाई होता है। बड़ी मात्रा में माल यहां आता है। शहर के करीब 15 कारोबारियों का माल कोल्ड स्टोर में रखा था।
इसमें लालमिर्च, काली मिर्च, सौंफ, इलाइची, धनिया, मखाने, अखरोट, बादाम, काजू, दालचीनी आदि सामान था। आग की सूचना पर किराना कारोबारी कोल्ड स्टोर पर पहुंचे। नुकसान से वह काफी परेशान दिखे।
इधर आग की तपिश से कोल्ड स्टोर में भी काफी क्षति पहुंची है। छत पूरी तरह चटक गई है। दीवारों में दरारे हैं। बचाव कार्य के दौरान चारों ओर से दीवारों को तोड़ा गया है। चाहर दीवारी को भी धंसाया गया। देर रात तक बचाव कार्य जारी था।
अन्य जनपदों से बुलानी पड़ी दमकलें
बचाव कार्य में हाथरस की छोटी बड़ी 10 दमकल की गाड़िया लगाई गईं। यह हाथरस, सासनी, सादाबाद, सिकंदरराराऊ से मंगागई गईं। इसके बाद भी आग पर शाम तक काबू नहीं पाया सका सका।
कोल्ड स्टोरेज और आसपास के कोल्ड स्टोरों से पानी भरकर लगातार आग बुझाने का काम चलता रहा लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद अलीगढ़, मथुरा, आगरा से भी दमकलें और कर्मियोंं को बुलाया गया। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
आग न बुझने पर आगबबूला हुए किसान
पूरे दिन में आग पर काबू नहीं किया जा सका। इतना ही नहीं चैंबर में ठीक से पानी मारने के लिए दमकलकर्मी दीवारें तक नहीं तोड़ पा रहे थे। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। इससे किसानों को डर था कि कहीं उनके आलू भी इसकी चपेट में न आ जाएं। इससे गुससाए 20-25 किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
वह कोल्ड स्टोर के सामने हाइवे पर पहुंच गए। पेड़ का कटा हुआ हिस्सा डालकर वहां जाम लगा दिया। एसडीएम प्रज्ञा यादव और सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
जली हुई मिर्च के धुएं से फूली सांसें, आंखों में जलन
कोल्ड स्टोरेज में अग्निकांड के बाद उठती धुएं के गुबार से लोग सहम गए। जली हुई मिर्च के कारण धुएं के तीखेपन ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आंखों में जलन हो रही थी। लोग सांस नहीं ले पा रहे थे। दिनभर यही स्थिति रही। अग्निशमन के लिए दमकलकर्मियों की भी सांस फूल रही थी। बार-बार आक्सीजन सिलेंडर भरकर वह बचाव कार्य में जुटे हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।