Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में सड़क हादसा: मंदिर से दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 07:47 AM (IST)

    आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा के केवलगढ़ी के पास शुक्रवार को सवारियों से भरी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सड़क हादसे में दो महिला और दो मासूम की मृत्यु हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। कार में एक परिवार के आठ सदस्य सवार थे।

    Hero Image
    हादसे की सूचना से दोनों परिवार में मातम छा गया है।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। उत्‍तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। हालां‍कि गाड़ी का एयरबैग खुलने से दो लोगों की जान बच गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार शाम अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों व दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। एयरबैग ने चालक व उनके भाई की जान बचा ली।

    आगरा निवासी सभी लोग बेलौन मैया के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

    अनुज का परिवार आगरा में और सौरभ परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। सौरभ त्योहार पर आगरा आए थे। आगरा निवासी अनुज अग्रवाल व उनके भाई सौरभ अग्रवाल शुक्रवार सुबह टियागो कार से पत्नी व बच्चों के साथ बुलंदशहर में बेलौन मैया के दर्शन के लिए निकले थे।

    इसे भी पढ़ें-मेरठ में जिंदा युवक का होने जा रहा था पोस्‍टमार्टम, सांस चलने पर मचा हड़कंप; दोबारा अस्‍पताल में करना पड़ा भर्ती

    दर्शन के बाद सभी लोग लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे कार अनियंत्रित हो गई। रेलिंग को तोड़ते हुए हाईवे के किनारे 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाया गया।

    यहां सौरभ के पुत्र चैतन्य और उनकी पत्नी रूबी, अनुज अग्रवाल की पुत्री निताई और पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान गौरांग की भी मौत हो गई। सौरभ, अनुज और उनके बच्चे धनवी घायल हैं।

    इसे भी पढ़ें- इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल सीमा क्षेत्र में फैला रहा भारत विरोधी एजेंडा, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

    अनुज कार चला रहे थे और सौरभ आगे बैठे थे। एयरबैग के कारण दोनों की जान बच गई। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।