यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras Stampede: अगर रोड किनारे नहीं होता ये दलदल… तो बच जाती 121 लोगों की जान
Hathras Stampede यूपी के हाथरस जिले में आज यानी मंगलवार को बड़ी घटना घट गई। भोले बाबा सत्संग में अचानक ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा हादसा
- सत्संग में हुई भगदड़ में 130 से ज्यादा लोगों की मौत
- हादसे के कई कारण होने की संभावना
जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम स्थल की दूसरी तरफ रोड से करीब छह फीट नीचे खेत की तरफ गड्ढानुमा खेत का किनारा है। भगदड़ में लोग इसमें गिरते चले गए और उनकी मौत हो गई। बारिश की वजह से वहां पानी भरा हुआ था। खेत की मिट्टी भी गीली होने के कारण दलदल जैसी थी, जिससे लोग आगे नहीं बढ़ सके।
ऐसे हुआ हादसा
जिले के सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद बड़ा हादसा हुआ। सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ निकल रही भीड़ को एक हिस्से से बाबा का काफिला निकालने के लिए रोका तभी भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की मौत हो चुकी है, कई हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो मंत्री-मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा है। एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
