Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में 10 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, अब 21 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

    हाथरस के सिकंदराराऊ में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ मामले में मंगलवार को 10 आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। न्यायालय में आरोप तय किए जाने के लिए बहस हुई। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता की बहस पूरी नहीं हो सकी है। अब कोर्ट ने इस मामले में 21 दिसंबर की तिथि नियत की है। अगली तारीख पर न्यायालय गिरफ्तार लोगों पर आरोप तय कर सकता है।

    By Jagran News Edited By: Sakshi Gupta Updated: Tue, 10 Dec 2024 03:02 PM (IST)
    Hero Image
    हाथरस भगदड़ मामले में कोर्ट 21 दिसंबर को सुनवाई करेगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस के सिकंदराराऊ में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ मामले में मंगलवार को 10 आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। न्यायालय में आरोप तय किए जाने के लिए बहस हुई। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता एपी सिंह की बहस पूरी नहीं हो सकी है। अब कोर्ट ने इस मामले में 21 दिसंबर की तिथि नियत की है। अगली तारीख पर न्यायालय गिरफ्तार लोगों पर आरोप तय कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    121 लोगों की भगदड़ में हुई थी मौत

    दो जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि का सत्संग हुआ था। इसके बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

    इसे भी पढ़ें- हाथरस में कैसे मची भगदड़? एक के ऊपर एक गिरते गए लोग, हादसे में कब-क्या हुआ, यहां पढ़ें 121 मौतों की कहानी

    3200 पेज का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। पुलिस ने 676 लोगों को गवाह बनाया है। इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मुकेश कुमार, मेघ सिंह, राम लढ़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, मंजू देवी, मंजू यादव, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोपी बनाया गया है।

    मंजू देवी को जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपित अलीगढ़ कारागार में हैं। मंगलवार को सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में 10 आरोपियों को पेशी के लिए अलीगढ़ कारागार से लाया गया। अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि बहस पूरी नहीं हो सकी है। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 21 दिसंबर नियत की है।

    इसे भी पढ़ें- 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना लेकिन...' सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस भगदड़ मामले पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ताओं को दी ये सलाह

    ये है पूरा मामला

    बता दें कि दो जुलाई को हाथरस में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले के फुलरई गांव में बाबा नारायण हरि ऊर्फ भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। इस सत्संग में 2.5 लाख लोग शामिल हुए थे।

    हाथरस की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताया है और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पल-पल के घटनाक्रम पर सीधी नजर रख रहे हैं। उन्होंने दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा है।