यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, छात्राओं की अश्लील क्लिप पॉर्न साइट पर अपलोड करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
हाथरस के पीसी बागला कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और चीफ प्रोक्टर डॉ. रजनीश को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। वह छात्राओं के यौन शोषण और उनके वीडियो बनाने के आरोप में सात दिन से फरार था। पुलिस पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। गुमनाम छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। वह परीक्षा में फेल करने और नौकरी का प्रलोभन देकर छात्राओं को जाल में फंसाता था।

जागरण संवाददाता, हाथरस। पीसी बागला कालेज की छात्राओं का यौन शोषण करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर और चीफ प्रोक्टर डा. रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज से पुलिस ने उसे पकड़ा है। सात दिन से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
पुलिस की पूछताछ में उसने छात्राओं के यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। वह न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त करने के लिए प्रयागराज पहुंचा था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपित को स्थानीय न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
गुमनाम छात्र ने पुलिस को भेजी थी सीडी
डा. रजनीश के खिलाफ 13 मार्च को हाथरस गेट कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार की ओर से दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। ऐसा राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर किया गया। आयोग को गुमनाम छात्रा द्वारा शिकायती पत्र और सीडी पुलिस भेजी गई थी।
छात्रा का आरोप है कि डा. रजनीश प्रयोगात्मक परीक्षाओं में फेल करने का डर और नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर यौन शोषण और दुष्कर्म करता है। इसके साक्ष्य सीडी में थे, जिनमें शामिल 10 फोटो व 14 वीडियो में वह अश्लील हरकत करता दिख रहा है।

मुकदमे का यही आधार रहा। इसके बाद कालेज प्रबंधन ने इसे निलंबित कर दिया। वह मूलरूप से मथुरा के मांट तहसील के गांव जाबरा का है। वर्ष 2001 में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से नियुक्ति हुई थी। इसकी तलाश में पुलिस एक सप्ताह से लगी हुई थी। बुधवार की रात को उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।
1996 में हुई थी आरोपित की शादी
इस संबंध में एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह वर्ष 2016 में वह इस कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष बना था। जुलाई 2024 में उसे इस कालेज का चीफ प्राक्टर बनाया गया। उसकी शादी वर्ष 1996 में हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते उसके पत्नी के साथ संबंध भी अच्छे नहीं रहे है।
दूसरी शादी की थी प्लानिंग
उसने दूसरी शादी के लिए अन्य लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की से रिश्ते की बात शुरू हुई। एक दिन वह रजनीश के घर पर आई। उसने लड़के साथ संबंध बना लिए। हालांकि उससे रजनीश का विवाह नहीं हो सका। यह घटना उसने कमरे में लगे कंप्यूटर के वेबकैम में कैद कर ली।
इसके बाद से ही उसने छात्राओं और अन्य महिलाओं से संबंध बनाना और उसे रिकार्ड करना शुरू कर दिया। उसने कंप्यूटर और मोबाइल में एक साफ्टवेयर अपलोड किया। इससे स्क्रीन पर रिकार्डिंग का नोटीफिेशन नहीं आता था, जबकि घटना रिकार्ड हो जाती थी।
(1).jpg)
ऐसा उसने वर्ष 2019 से शुरू किया। उसने कालेज की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को भी अपना प्रभाव दिखाकर जाल में फंसाया और कई बार यौन शोषण किया और वीडियो बनाया। इसके बाद वह छात्राओं को उच्चतर काेर्स में दाखिला दिलाने, नौकरी लगवाने एवं परीक्षा में अच्छे अंक दिलाकर पास कराने का प्रलोभन देकर जाल में फंसाता था।
बदले में महंगे गिफ्ट और पैसे भी देता था। अपने कालेज के आफिशियल चेंबर में शारीरिक संबंध बनाता था और छात्राओं की जानकारी के बगैर एक साफ्टवेयर की मदद से स्वयं उनके अश्लील वीडियो भी बना लेता था। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।