Hardoi News : महिला समेत दो लोगों के फंदे से लटकती मिलीं लाश, पेड़ के नीचे चप्पल और कपड़े उताकर लगाया मौत को गले
अतरौली और मझिला क्षेत्र में रविवार को दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले जिनमें एक महिला भी शामिल है। पहली घटना में शिवम नामक एक व्यक्ति का शव बाग में लटका हुआ पाया गया जबकि दूसरी घटना में विद्यावती नामक महिला अपने कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

संवाद सूत्र, भरावन । मामूली बात पर लोग मौत को गले लगा रहे हैं, खुद तो दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन अपनों को जिंदगी भर का दर्द दे जाते हैं। अतरौली और मझिला क्षेत्र में रविवार की सुबह महिला समेत दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए हैं।
अतरौली के ग्राम मुड़ियाखेड़ा शिवम मजदूरी करते थे। स्वजन के अनुसार शनिवार की सुबह वह घर से साइकिल लेकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं आए तो खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह जखवा गांव की महिलाएं शौच के लिए गांव के बाहर बाग की तरफ गई थी। महिलाओं ने बाग में शव लटकता देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
पेड़ के नीचे मिलीं चप्पल
जानकारी होने पर स्वजन भी पहुंच गए। मृतक के पिता जगपाल ने शव की पहचान की। इसके बाद अतरौली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शिवम के कपड़े व चप्पल दूसरे पेड़ के नीचे रखे मिले। उसका शव दूसरे पेड़ में लटका मिला। स्वजन ने आरोप से इन्कार किया है।
घटना के कारणों की जानकारी न होने की बात कही। शिवम अविवाहित थे, तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। दूसरी घटना में मझिला के ग्राम गुरथनिया की विद्यावती का शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। स्वजन ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।