विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोली मारने की सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, जांच के बाद मारपीट का हुआ खुलासा

Published: Fri, 03 Oct 2025 05:19 PM (IST)

हरदोई के कछौना में एक वृद्ध ने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवारों ने उस पर हमला कर गोली ...और पढ़ें

गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस और जांच में निकली मारपीट।
गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस और जांच में निकली मारपीट।

HighLights

  1. वृद्ध ने गोली मारने का लगाया झूठा आरोप |
  2. पुलिस जांच में आरोप निकला फर्जी |
  3. अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज |

संवाद सूत्र, कछाैना। बेटे की दुकान से घर जा रहे वृद्ध ने बाइक सवारों पर मारपीट कर गोली मारने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई। चिकित्सक ने जांच की तो गोली की सूचना फर्जी निकली।

कछौना के ग्राम दिलावल नगर के रामचंद्र ने बताया कि उसके बेटे सुमित की कहलइया तिराहे पर चाट की दुकान है। गुरुवार की रात रामचंद्र दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने रोककर गांव का रास्ता पूछा।

रास्ता न बताने पर बाइक सवारों से उसकी कहासुनी हो गई। बाइक सवारों ने रामचंद्र के सिर पर किसी वस्तु से वार कर घायल कर दिया। बाइक सवार फरार हो गए।

रामचंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी। क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह मौके पर पहुंचे। घायल रामचंद्र को सीएचसी लेकर आए।

चिकित्सक ने किसी वस्तु के प्रहार से चोट आने की बात कही। गोली लगने का घाव होने से साफ इन्कार कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 1.8 लाख कार्डधारकों पर मंडराया संकट, ई-केवाईसी न होने से राशन से हो सकते हैं वंजित