आंख फोड़ी-प्राइवेट पार्ट काटा..., हरदोई में हुए हत्याकांड से पूरा प्रदेश सन्न; अवैध संबंधों की तरफ इशारा!
Hardoi Murder Case हरदोई में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी आंख फोड़ी गई और प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से शक जताया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र में लापता युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। सिर पर दो वार किए गए थे, इसके बाद कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। बाईं आंख फोड़कर प्राइवेट पार्ट को काटा गया था। बायां अंडकोष गायब भी गायब मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका राज खुला है।
हत्या अवैध संबंधों की तरफ इशारा कर रही है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस की परिवारिक लोगों की तरफ की निगाहें हैं। पुलिस जल्द राजफाश करने का दावा कर रही है।
पचदेवरा के ग्राम अनंगपुर के अजय सिंह परिवारिक रिश्ते के चाचा कमलेश के घर में रहते है। दो दिन से लापता थे, गुरुवार की दोपहर अजय का शव पड़ाेस के बंद घर के बरामदे में पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। परिवारीजन ने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से अजय के पिता रामनरेश चुप्पी साधे हैं।
अवैध संबंधों के शक में हत्या की चर्चा
वहीं गांव में अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने की चर्चाएं हैं। पुलिस ने अजय के पिता रामनरेश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अजय के सिर के बाएं तरफ व पीछे चोट का निशान मिला है। बाईं आंख फूटी और प्राइवेट पार्ट कटा मिला है। इसके अलावा बायां अंडकोष गायब था।
.jpg)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि अजय से हमलावरों काे किसी बात की ऐसी खुन्नस थी कि गुस्से में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। शव मिलने की रात में ही हत्या की गई थी। इससे पहले अजय को गायब रखा गया था। पुलिस ने अजय के परिवारिक चाचा कमलेश को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी सोनपाल गंगवार बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है,कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द राजफाश किया जाएगा।
पारिवारिक चाची के पास मिला अजय का मोबाइल
परिवारीजन के अनुसार, अजय अपने पास दो मोबाइल रखते थे। एक एंड्राइड, दूसरा कीपैड था। कीपैड मोबाइल शव के पास पड़ा मिला था। जबकि अजय के एंड्राइड मोबाइल को पुलिस ने परिवारिक रिश्ते की चाची के पास से बरामद किया है। मोबाइल से पुलिस जल्द राजफाश कर सकती है।
हत्या करने वाले एक से अधिक लोग थे
अजय की हत्या एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। अजय की हत्या में कई लोग शामिल रहे, पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अजय की हत्या उसके करीबियों ने ही अवैध संबंधों की खुन्नस में की गई है। पुलिस यही मानकर जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।