हरदोई-दिल्ली चलेंगी दो AC बसें चलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, इस समय होगी रवाना
हरदोई से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से हरदोई-दिल्ली के बीच दो वातानुकूलित बसें चलेंगी। ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू |
- हरदोई से रात्रिकालीन बसें भी शुरू |
- यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा |
जागरण संवाददाता, हरदोई। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरदोई से दिल्ली जाने और दिल्ली से हरदोई आने के लिए सोमवार से दो वातानुकूलित रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इससे दिल्ली का सफर सुहाना होगा।
वहीं, हरदोई से कानपुर, लखनऊ व फर्रुखाबाद-आगरा के लिए रात्रिकालीन सेवाएं शुरू हो गई है। यह रोडवेज बसें रात नौ बजे नियमित रूप से संचालित हो रहीं हैं।
