Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur News: हापुड़ में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन; रिपोर्ट दर्ज

    By Sanjeev VermaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 06:16 PM (IST)

    कपूरपुर थानांतर्गत गांव समाना में सोमवार की रात असामाजिक तत्व ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। प्रतिमा की हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर नजर पड़ी तो आक्रोश फैल गया।

    Hero Image
    हापुड़ में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़

    धौलाना, संवाद सहयोगी। कपूरपुर थानांतर्गत गांव समाना में सोमवार की रात असामाजिक तत्व ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। प्रतिमा की हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर नजर पड़ी तो आक्रोश फैल गया। समाज के लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

    गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पहुंचकर किसी तरह का मामला शांत कराया। प्रतिमा को दोबारा से दुरुस्त कराते हुए अज्ञात में पुलिस की तरफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था के मद्​देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव के बीचोबीच डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है।

    गांव में बन गया अशांति का माहौल

    मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त है। यह सूचना धीरे-धीरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण प्रतिमा की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गांव में अशांति का माहौल बन गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित देख थाना पुलिस की तरफ उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम और माहौल की सूचना दी गई, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र, उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ेंHapur News: पिता ने बेटी की हत्या कर पंखे से लटकाया शव, फिर फैलाई आत्महत्या की अफवाह

    दोबारा दुरस्त की गई प्रतिमा

    गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नारेबाजी करते रहे। इसके चलते मामला शांत कराने के लिए गांव के मौजिज लोगों का सहारा लिया गया। मौजिज लोगों की दखलअंदाजी के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मौके पर प्रतिमा को दोबारा दुरुस्त करने के लिए कारीगरों को बुलाया गया। प्रतिमा दुरुस्त होने तक अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाले रखा। लगभग दोपहर चार बजे प्रतिमा के दुरुस्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

    कार्यवाहक थाना प्रभारी लालाराम शर्मा ने बताया कि सोमवार की आंबेडकर माेहल्ले में चौपाल पर लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

    यह भी पढ़ेंHapur News: इलाज के लिए कानपुर जाएगा मुआविया, 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मूक बधिर मासूम