Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा पूजा है कोई उपकार नहीं : साध्वी ऋतंभरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 07:27 PM (IST)

    संवाद सहयोगी पिलखुवा आध्यात्मिक हिदू नेत्री साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सेवा पूजा है कोई उ

    Hero Image
    सेवा पूजा है कोई उपकार नहीं : साध्वी ऋतंभरा

    संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

    आध्यात्मिक हिदू नेत्री साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सेवा पूजा है, कोई उपकार नहीं। यह दायित्व और नैतिक धर्म है। जो बटोरा जाता है वह विषाद है और जो बांटा जाता है वह प्रसाद होता है। दीनजनों की सेवा चितन और विश्वास को साकार करती है। उनमें रच-बस जाना ही जीवन की सार्थकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साध्वी ऋतंभरा मंगलवार को ग्राम सिखेड़ा रोड पर स्थापित अपना घर आश्रम के लोकार्पण और शुभारंभ कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रही थीं। दरअसल, सड़क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, अस्पताल और निर्जन स्थानों के पास बेसहारा रहते हैं, जिनके तन पर कपड़ा भी नहीं होता है। इनके पास पीड़ा के समय में दर्द के लिए दवा, पेट के लिए भोजन और तन के लिए कपड़ा तो दूर की बात पानी तक मयस्सर नहीं होता है। ऐसे बेसहारा और पीड़ित लोगों के लिए ग्राम सिखेड़ा में रजवाहे के निकट अपना घर आश्रम स्थापित किया गया है। आश्रयहीन लोगों को अपना घर में प्रभुजी कहकर संबोधित किया जाता है। ओम नम: शिवाय धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में साढ़े दस बीघा में आश्रम बनाया गया है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सेवा करते समय हमें धन पर ध्यान नहीं देना चाहिए, लेकिन नारायण मनाते हुए नर की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि नर सेवा ही नारायण की सेवा है। उन्होंने कहा कि संतोष पाने के लिए हम दुनिया भर में फिरते हैं। असहायों के लिए कुछ करके देखो संतोष मिलेगा। सेवा को जिसने यज्ञ माना, उसने अपने जीवन को सफल कर लिया।

    आश्रम के संस्थापक दीनानाथ गुप्ता ने बताया कि अपना घर आश्रम स्थापित करने की प्रेरणा उन्हें भरतपुर स्थित आश्रम से मिली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों ने आश्रम के संचालन के लिए धनराशि प्रदान की। आश्रम कार्यकारिणी के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विख्यात कवि वागीश दिनकर और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना घर एनपी सिंह ने की।

    इस दौरान सुरेश चव्हाण, विनोद गोयल संस्थापक अपना घर आश्रम शुक्रताल, राजवैद्य देवेंद्र त्रिगणा दिल्ली, आचार्य विरेंद्र, डाक्टर बीएम भारद्वाज संस्थापक अपना घर भरतपुर, डाक्टर माधुरी भारद्वाज, भाजपा नेता अजीत तोमर, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व प्रदेश मंत्री वाइपी सिंह, महेश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, प्रवीण प्रताप राधे, सभासद अंशुल मित्तल, कविता गुप्ता, मंगतराम अग्रवाल, संजय गोयल, संजय बंसल अकेला मौजूद रहे।