Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में राशन का संकट, महिलाओं का तहसील पर धरना-प्रदर्शन

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 04:51 PM (IST)

    गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ का पानी घटने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। राशन खराब होने से नाराज महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर राशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि जलभराव के कारण उनके घरों में रखा राशन खराब हो गया है और चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।

    Hero Image
    बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में राशन का संकट, महिलाओं का तहसील पर धरना-प्रदर्शन

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है, लेकिन लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बाढ़ के पानी के कारण लोगों का राशन खराब हो चुका है, जिससे अब इन लोगों के सामने अपना भरण पोषण करने की समस्या खड़ी हो चुकी है। प्रशासन ने सहायता नहीं मिलने के कारण नाराज महिलाओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन कर राशन की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़मुक्तेश्वर तहसील मुख्यालय पहुंची नयागांव इनायतपुर की महिलाओं ने बताया कि जलभराव के कारण घराें में रखा राशन का सामान खराब हो गया है। इसके अतिरिक्त जंगलों में जलभराव होने के कारण चारा एवं अन्य फसल नष्ट हो गई हैं। इसके कारण हमारे सामने भारी मुसीबत खड़ी हो रही हैं।

    प्रशासन द्वारा ठीक से मदद नहीं की जा रही है। राशन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने तहसील मुख्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं का कहना है कि उनके घरों में खाने पीने तक का सामान नहीं है। परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ रही है। प्रशासन द्वारा भेदभाव करके खाद्य सामग्री एवं चारे का वितरण किया जा रहा है।

    प्रदर्शन करने वालों में चंद्रवती, द्रोपदी, गंगावती, मालती, शिमला, गोमती, मालदेवी, शरबती आदि अन्य महिलाएं मौजूद थी। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि राशन का वितरण लिस्ट बनाकर किया जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग स्वयं लेने के बाद भी अपने पुत्रों को अलग रहने की बात कहते हुए अलग से राशन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ के अस्पतालों में अचानक क्यों बढ़ने लगे मरीज? जिला अस्पताल में 1800 तो सीएचसी में 1450 नए रोगी पहुंचे