यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hapur UP Board 10th Topper List: हापुड़ में छात्रा ने मारी बाजी, इतने नंबरों के साथ किया जिला टॉप
Hapur UP Board 10th Topper List Latest Updates वीआईपी स्कूल की छात्रा तुषा 93.5% हाईस्कूल में नंबर पाकर हापुड़ जिले ...और पढ़ें

हापुड़, जागरण संवाददाता। यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं परीक्षा का परिणाम आ गया है। छात्र परीक्षा के बाद से हर दिन परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को जाकर उनकी चिंता आकर खत्म हो गई। हापुड़ जिले के 10वीं के टॉपर का भी नाम सामने आ गया है।
वीआईपी स्कूल की छात्रा तुषा तोमर 93.5% हाईस्कूल में नंबर पाकर हापुड़ जिले में पहला स्थान पाया है। परिणाम आते ही छात्रा के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके साथ छात्रा को जिले में टॉप करने की बधाई दे रहे हैं।
परिणामों की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख पाएंगे। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे।
