Hapur Mountaineer Death: लापता पर्वतारोही नीतिश का शव मिला, हिमस्खलन के बाद लापता थे लापता
Hapur Mountaineer Nitish Body Found उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 के आरोहण के लिए गए पर्वतारोहियों के बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद से ही लापता प्रशिक्षुओं में से शुक्रवार को कई शवों को खोज निकाला गया।

हापुड़, जागरण संवाददाता। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 के आरोहण के लिए गए पर्वतारोहियों के बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद से ही लापता प्रशिक्षुओं में से शुक्रवार को कई शवों को खोज निकाला गया। इनमें हापुड़ जिले के खरखौदा के गांव मटिंडू के युवा पर्वतारोही नीतिश दहिया का शव भी शामिल है।
शनिवार को नीतिश के स्वजन शव की पहचान की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। रविवार की सुबह शव गांव में लाया जाएगा। सुबह नौ बजे के करीब गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कई ऊंची चोटियां कर चुके थे फतह
खरखौदा क्षेत्र के मटिंडू गांव के रहने वाले नीतिश दहिया अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के साथ ही यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन कर चुके थे। नीतिश एडवांस कोर्स के लिए 23 सितंबर को द्रौपदी का डांडा-2 अपने सहयोगी प्रशिक्षु पर्वतारोही, प्रशिक्षकों व नर्सिंग स्टाफ के साथ गए थे।
ये भी पढ़ें- Delhi NCR Traffic: ट्रैफिक पुलिस ने इन जगहों से न जाने की दी सलाह, जलभराव से DND सहित कई इलाकों में भारी जाम
मंगलवार को आए बर्फीले तूफान ने ली जान
इसी बीच मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सभी पर्वतोरोही बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इसके बाद से नीतिश भी लापता थे। खराब मौसम बचाव अभियान में बाधा बना हुआ था। नीतिश के कई स्वजन उनकी खोज-खाबर के लिए बुधवार से ही उत्तरकाशी थे। बचाव दल ने शुक्रवार को कई पर्वतारोहियों के शव बरामद किए थे।
शनिवार सुबह शवों को द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से हैलीकाप्टर के जरिए मातली हैलीपैड़ लाया गया। नीतिश का शव भी इनमें शामिल था। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद स्वजन नीतिश के शव को लेकर गांव के लिए चल पड़े थे। नीतिश की दुखद मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।