Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें... कपड़े भी फाड़े, अब सवालों के घेरे में दो जिलों की पुलिस

    हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में एक महिला बार-बार अपराध का शिकार हुई। दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया और पुलिस ने समझौता करा दिया। बाद में आरोपित ने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

    By Kesav Tyagi Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:27 PM (IST)
    Hero Image
    हापुड़ व गौतमबुद्धनगर पुलिस की अनदेखी, न्याय को भटक रही महिला

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ व गौतमबुद्धनगर पुलिस की लापरवाही के चलते थाना सिंभावली क्षेत्र की एक महिला व उसके परिजन को बार-बार अपराध का शिकार होना पड़ा। दुष्कर्म, मारपीट व अपहरण के प्रयास का शिकार होने के बाद पुलिस ने महिला की एक न सुनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मंगलवार को पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    शिकायती पत्र में थाना सिंभावली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति लंबे समय से उन पर गलत नजर रखता आ रहा है। उसने कई बार घर में घुसकर पीड़िता से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।

    बताया गया कि 25 फरवरी 2023 को आरोपित और उसके एक साथी ने गांव के रास्ते स्थित बाग के निकट से महिला का अपहरण कर लिया और उसे मेरठ ले गए। वहां आरोपित डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपित के चंगुल से बचकर पीड़िता ने सिंभावली पुलिस को सूचना दी। अगले दिन पुलिस ने महिला को मेरठ से बरामद कर लिया और आरोपित को भी दबोचा।

    पुलिस ने कार्रवाई के बजाए दबाव बनाकर पीड़िता और उसके पति से समझौता लिखवा लिया। जिसके बाद आरोपित को थाने से छोड़ दिया।

    पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच तक नहीं कराई गई, जो लापरवाही की पराकाष्ठा का उदाहरण है। इसके बाद भी आरोपित की हरकत नहीं रुकी। उसने पीड़िता और उसके पति पर दबाव बनाने के लिए थाना गढ़मुक्तेश्वर में एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया।

    वहीं, जांच में सच्चाई सामने आई और पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आरोपित के डर के कारण पीड़िता परिवार के साथ पहले गढ़मुक्तेश्वर और फिर गौतमबुद्धनगर के कासना में रहने लगी। गौतमबुद्धनगर में वह मजदूरी कर अपने चार नाबालिग बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।

    गौतमबुद्धनगर से किया अपहरण का प्रयास

    पीड़िता ने बताया कि दस जुलाई 2025 को आरोपित ने फिर से महिला की नाबालिग पुत्री को निशाना बनाया, जो गौतमबुद्धनगर स्थित एक कंपनी में काम करती है। आरोपित अपने दो साथियों के साथ कंपनी पहुंचा और पुत्री के बारे में गार्ड से पूछताछ करने लगा। संदेह होने पर गार्ड पुलिस को फोन कॉल करने लगा। जिसके बाद आरोपित वहां से भाग गए।

    वहीं, बाद में पता चला कि आरोपित उसकी पुत्री के अपहरण करने आए थे। इसकी शिकायत पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उसे टरका दिया। 14 जुलाई 2025 को जब पीड़िता अपने गांव में गई थी। इसी बीच आरोपित ने फिर से उसके घर में घुस आया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया। इस घटना की शिकायत महिला ने ग्राम प्रधान, अन्य ग्रामीणों व पुलिस से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- छात्र के दिल-दिमाग में बैठी बर्बरता की दहशत, छोड़ दी पढ़ाई; पिता बोले- पुलिस नहीं करती कार्रवाई

    मामले में शिकायत मिली है। अधिकारिक स्तर से मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। -  ज्ञानंजय सिंह, एसपी