विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हापुड़ के न्यू कासिमपुरा में मकान बेचने का झांसा देकर ठगी, रुपया लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री

Published: Tue, 12 Aug 2025 02:15 PM (IST)

हापुड़ के न्यू कासिमपुरा में एक महिला को मकान बेचने का झांसा देकर एक दंपती ने 3.90 लाख रुपये ठग ...और पढ़ें

मकान बेचने का झांसा देकर महिला से ठगे 3.90 लाख रुपये
मकान बेचने का झांसा देकर महिला से ठगे 3.90 लाख रुपये

HighLights

  1. महिला से मकान के नाम पर 3.90 लाख की ठगी।
  2. दंपती ने रजिस्ट्री से इनकार किया, दी हत्या की धमकी।
  3. डीएम के आदेश पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, हापुड़। मकान बेचने का झांसा देकर थाना देहात क्षेत्र के न्यू कासिमपुरा की महिला से एक दंपती से 3.90 लाख रुपये हड़प लिए। बैनामे की बात पर आरोपित दंपती ने महिला को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इतना ही नहीं रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एग्रीमेंट पीड़िता के नाम किया

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के न्यू कासिमपुरा की शिवानी ने बताया कि पिछले दिनों उसे एक मकान की आवश्यकता थी। इसी बीच उसे पता चला कि मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित राहुल व उसकी पत्नी अर्चना अपना मकान बेच रहे हैं।

मकान खरीदने के संबंध में उसने दंपती से संपर्क किया। 20 दिसंबर 2023 को पांच लाख रुपये में दंपती ने अपने तीन मंजिला मकान का एग्रीमेंट पीड़िता के नाम किया था। इसके बाद चार लाख लाख रुपये का भुगतान पीड़िता ने एडवांस के रूप में किया।

इसमें 2.80 लाख रुपये आरटीजीएस और एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए आरोपित दंपती के खाते में डाले गए। शेष एक लाख रुपये 18 नवंबर 2024 को देने तय हुए थे। तय तारीख पर दंपती मकान की रजिस्ट्री के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।

दिखा बंद बैंक खाते का चेक

इसके बाद शिवानी ने दंपती से संपर्क किया और रुपये वापस मांगे। इस पर दंपती ने 18 जून 2025 को 3.90 लाख रुपये का एक चेक पीड़िता को दे दिया, लेकिन जब उसने चेक बैंक में जमा किया, तो पता चला कि खाता बंद है।

शिकायत पर दंपती ने बताया कि उन्होंने जान-बूझकर बंद खाते का चेक दिया। अब वह महिला को न तो मकान का बैनामा करेंगे न ही रुपये वापस देंगे। इतना ही नहीं आरोपितों ने गाली गलौज कर अभद्रता की।

पुलिस से शिकायत पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने चौकी, थाने से लेकर एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपित दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी को मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस को मिली चोरी की सूचना, जांच करने पर ड्रोन के शोर के बीच सच का पता चला, मुक़दमा दर्ज