विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस को मिली चोरी की सूचना, जांच करने पर ड्रोन के शोर के बीच सच का पता चला, मुक़दमा दर्ज

Published: Tue, 05 Aug 2025 07:02 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर में निजी स्वार्थ के चलते चोरी की झूठी सूचनाएं दी जा रही हैं जिससे पुलिस और समाज में दहशत ...और पढ़ें

डर के बीच लोगों को जगाने के लिए चोरी की दी सूचना
डर के बीच लोगों को जगाने के लिए चोरी की दी सूचना

HighLights

  1. झूठी सूचना से पुलिस में अफरातफरी |
  2. आदर्श नगर में झूठी चोरी की सूचना |
  3. पुलिस ने शांति भंग में किया निरुद्ध |

जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। ड्रोन एवं चोरों के शोर के बीच कुछ लोग अपने नीजि स्वार्थ के लिए चोरी की झूठी सूचना दे रहे हैं। इससे पुलिस में अफरातफरी तो समाज में दहशत का माहौल पनप रहा है। कई बार तो पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर लोग कॉल करके भ्रामक और झूठी सूचना देते हुए पकड़े गये हैं। 

नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले सनी ने 112 नंबर पर अपने घर में चोरी होने की सूचना दी। इसमें घर में रखी 30 हजार की नकदी एवं 15 तोले चांदी के जेवरात चोरी होने की बात कही गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर मेें सो रहे थे कि रात्रि में किसी समय चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी एवं गहने चोरी कर लिए हैं।

तब उगल पड़ा पूरा सच

सूचना के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो नकदी एवं गहने घर में ही मिल गए। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर जेल भेजने की चेतावनी दी तो सनी ने बताया कि इस समय चोरों एवं ड्रोन का शोर मच रहा है। इसके कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग चोरी की बात सुनकर मोहल्ले में पहरा देते रहें, इसी कारण से यह सूचना दी गई थी।

इसके बाद पुलिस ने उसको शांति भंग में निरुद्व कर दिया। बता दे कि दो सप्ताह पूर्व भी बदरखा गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी नाराज पत्नी एवं बच्चों को घर वापस बुलाने के लिए चोरी की झूठी सूचना दे दी थी। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यदि कोई झूठी सूचना देगा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- Hapur News: ब्रजघाट गंगा में लगी जेटी बैरिकेडिंग का नहीं हो रहा सही उपयोग