गढ़ गंगा मेले में 10 नवंबर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 15 से पुलिस संभालेगी पूरी कमान
गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की रौनक बढ़ने लगी है, जहां 10 नवंबर से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो ...और पढ़ें

गढ़ गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर
HighLights
10 नवंबर से गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
पुलिस 15 नवंबर से मेले की सुरक्षा संभालेगी।
सीसीटीवी और ड्रोन से पूरे मेले पर निगरानी।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में दस नवंबर से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। जबकि मेले में दुकानदारों एवं झूले आदि का कार्य करने वाले लोगों को आगमन कई दिन पूर्व से शुरू हो चुका है। इसी के साथ अब मेले में दिनोंदिन श्रद्धालुओं, दुकानदारों धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों का आगमन बढ़ता जाएगा।
गढ़मुक्तेश्वर गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में अब धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपने शिविर आदि लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले के लिए बनाई जाने वाली अस्थाई पुलिस लाइन बनकर तैयार हो चुकी है।
10 नवंबर से मेले में आने लगेंगे श्रद्धालु
इसी के साथ दस नवंबर से मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा तो वहीं 12 नवंबर तक मेले को हैंडओवर कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियां पूर्ण करनी शुरू कर दी हैं।
13 नवंबर को पुलिस की गढ़मुक्तेश्वर में आमद शुरू हो जाएगी तो वहीं 15 नवंबर से मेले में पुलिस सुरक्षा की कमान संभाल लेंगी। मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए वाच टावर आदि बनाकर तैयार कर दिए गए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
पुलिस कंट्रोल रूम से ही पूरे मेले पर नजर बनाए रखेगी। इसके अतिरिक्त गंगा घाट को बुलडोजर आदि के माध्यम से समांतर किया जा रहा है। शुक्रवार को भी अधिकारियों ने गंगा मेले का निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए तो चेकिंग प्वाइंट, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- पहली बार 3 जिलों में फैला गढ़ गंगा मेला, हापुड़ से अमरोहा-मेरठ तक बढ़ा दायरा; लगेगी 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में पहली बार सजेगी 'स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी', अपने घोड़े को दिलाना चाहते हैं खिताब तो जानिए नियम
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले के भूमि पूजन के बीच पटका न मिलने पर बिफरे BJP नेता, पंडितों को दी दक्षिणा रुकवाने की धमकी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।