गढ़ गंगा मेले में पहली बार सजेगी 'स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी', अपने घोड़े को दिलाना चाहते हैं खिताब तो जानिए नियम
गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहली बार स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पशुपालक अपने घोड़ों ...और पढ़ें

स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी।
HighLights
पहली बार गढ़ गंगा मेले में अश्व प्रदर्शनी।
पंजीकरण 17 से 20 नवंबर तक पशु बाजार में।
घोड़ों के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और टीकाकरण अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेले में इस बार गंगा स्नान के साथ देशी अश्व नस्लों की शान भी देखने को मिलेगी। गढ़मुक्तेश्वर की सांस्कृतिक और पशुपालन परंपरा को नई पहचान देने के लिए पहली बार स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
इसमें विभिन्न नस्लों के घोड़ों की खूबसूरती, कद-काठी और विशेषताओं का प्रदर्शन होगा। इसके लिए पशुपालकों को अपने घोड़ों के साथ प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा।
पशु बाजार सेक्टर, गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण 17 से 19 नवंबर तक शाम पांच बजे तक कराया जा सकेगा। वहीं 20 नवंबर को सुबह 10 बजे तक पंजीकरण की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। प्रदर्शनी में कुल छह श्रेणियों में घोड़ों को शामिल किया जाएगा।
घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य
प्रदर्शनी में शामिल होने वाले घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए पशुपालकों को अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। प्रमाणपत्र में एंटी रेबीज और टेटनस वैक्सीनेशन के साथ डीवॉर्मिंग (पेट के कीड़ों की दवा देने) की तारीख भी दर्ज होनी चाहिए। निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने वाले घोड़ों को ही प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शनी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. ओमवीर सिंह (9412544195), जिला नोडल अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी (8218174654) और डॉ. विनीत शर्मा (9582274131) से संपर्क किया जा सकता है।
इन श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता
नर घोड़ा ---------- वयस्क -------- मिल्क टीथ
मादा घोड़ी --------- वयस्क -------- मिल्क टीथ
नुकरा -------------- नर ----------- मादा
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में CM योगी के आगमन की सुगबुगाहट, मंडलायुक्त और DIG ने खादर में डाला डेरा, 10 नवंबर की डेडलाइन
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले के भूमि पूजन के बीच पटका न मिलने पर बिफरे BJP नेता, पंडितों को दी दक्षिणा रुकवाने की धमकी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।