विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ गंगा मेले में CM योगी के आगमन की सुगबुगाहट, मंडलायुक्त और DIG ने खादर में डाला डेरा, 10 नवंबर की डेडलाइन

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:08 PM (IST)

मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया।

कमिश्नर और डीआईजी ने किया इंस्पेक्शन।

कमिश्नर और डीआईजी ने किया इंस्पेक्शन।

HighLights

  1. मंडलायुक्त, डीआईजी ने गढ़ गंगा मेले का निरीक्षण किया।

  2. अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

  3. सजावट, पेयजल, सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में बुधवार को मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी एवं डीआइजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों काे लेकर मंडल स्तर के अधिकारी अब धरातल पर उतरना शुरू हो गए है। मेले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की प्रबल संभावना को देखते हुए बुधवार को मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी पहुंचे।

साधारण कपड़ों की सजावट पर जताई नाराजगी

उन्होंने डीएम कविता मीना, सीडीओ श्रुति शर्मा, एडीएम संदीप कुमार, एसपी मधुबन सिंह, एएसपी महेश कुमार, सीएमओ किशाेर कुमार, डीपीआरओ सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद उन्होंने मेले का निरीक्षण किया तथा सभी कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सजावट के लिए लगाए गए साधारण कपड़ों को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की तथा वहां बेहतर कपड़ा एवं सजावट करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संपूर्ण मेले में लाइट, पेयजल, सुरक्षा आदि की बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगा मेले से जुड़े अधिकारियों से कहा कि दस नवंबर से पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले के भूमि पूजन के बीच पटका न मिलने पर बिफरे BJP नेता, पंडितों को दी दक्षिणा रुकवाने की धमकी

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेला: भैंसा दौड़ पर तीसरी आंख की पैनी नजर, 100 से अधिक को नोटिस; 5 प्वाइंट्स पर तैनात होगी QRT

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।