विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़ गंगा मेला: भैंसा दौड़ पर तीसरी आंख की पैनी नजर, 100 से अधिक को नोटिस; 5 प्वाइंट्स पर तैनात होगी QRT

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:59 PM (IST)

गढ़ गंगा मेले में भैंसा दौड़ रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारी की है। पांच स्थानों पर क्यूआरटी तैनात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. भैंसा दौड़ रोकने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी

  2. पांच स्थानों पर क्यूआरटी की टीमें तैनात की जाएंगी

  3. 100 से अधिक लोगों को नोटिस, सीसीटीवी से निगरानी

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। गंगा मेले पर होने वाली भैसा दौड़ को रोकने के लिए पुलिस ने इस बार काफी समय पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए मेले से पूर्व ही पिछली बार चिन्हित किए गए लोगों को जहां नोटिस जारी किए जा रहे हैं तो वहीं क्यूआरटी को जिले में पांच स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा मेले में व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। मेले में कच्ची शराब एवं भैसा दौड़ को रोकना पुलिस प्रशासन के लिए सर्वाधिक चुनाैती भरा होता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पिछले मेले में भैसा दौड़ कराने वाले कई जनपद के 100 से अधिक लोगों को जहां नोटिस जारी कर दिया गया है तो वहीं इस बार पांच स्थानों बाबूगढ़, ततारपुर, वैठ, नानपुर तथा गढ़ चौपला पर क्यूआरटी (त्वरित प्रक्रिया दल) की टीम को लगाया जाएगा।

हर टीम में होंगे 20-30 जवान

प्रत्येक टीम में 20 से लेकर 30 जवान शामिल होंगे। इसके साथ ही इन मार्गो पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। बार्डर के थानों एवं पुलिस चौकियों पर पशु क्रूरता रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पोस्टर आदि चश्पा किया जाएंगे।

इसके अतिरिक्त मेला स्थल से लेकर हाईवे तक अनेक स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वाले लोगों पर पशु क्रूरता नियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कच्ची शराब की बिक्री रोकने तथा ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र के आसपास के गांवों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पैंटून पुल से जुड़ेंगे तिगरी और गढ़ गंगा मेला: 7.20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।