यूपी के इस जिले में बाढ़ का बढ़ा खतरा, कई गांव गंगा की चपेट में; लोगों के घरों में घुसा पानी
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बाढ़ के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। गंगा खादर के किनारे बसे एक दर्जन से ज़्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है जिससे ग्रामीणों को जलीय जीवों का ख़तरा बढ़ गया है। लोग घरों की छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। करीब 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर बाढ़ के निशान को पार करके शनिवार की सुबह 24 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
गंगा खादर किनारे बसे एक दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अतिरिक्त सैकड़ो घरों में भी पानी घुस गया है, जिसके कारण ग्रामीण पर जलीय एवं विषैले जीवों का खतरा बढ़ गया है।
घरों में पानी घुसने के कारण लोग छत पर रात गुजारने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गंगा में बाढ़ का जलस्तर का निशान 199.33 है, जबकि इस समय गंगा का जलस्तर 199.57 पर पहुंच गया है।
इसके कारण कई गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं । कई गांव में तो दो से तीन फीट तक पानी भर गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।