Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP नेताओं के पोस्टर के नीचे आपत्तिजनक पर्चा... पूरे शहर में बना चर्चा का विषय

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 01:25 PM (IST)

    हापुड़ शहर में एक पर्चा चर्चा का विषय बन गया जिसमें भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। पर्चे में नशामुक्ति और नैतिक जीवन जीने का संदेश भी था। प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए पर्चा हटवा दिया है और मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पर्चा लगाने वाले की तलाश की जा रही है।

    Hero Image
    भाजपा नेताओं के पोस्टर के नीचे आपत्तिजनक पर्चा लगाया गया। जागरण

    जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ शहर में बस अड्डा पुलिस चौकी के समीप पिलर नंबर 57 पर लगा पर्चा शहर में बहस का विषय बन गया था। भाजपा नेताओं के पोस्टर के नीचे चस्पा किए गए पर्चे पर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के लिए आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही नशामुक्ति और नैतिकता पूर्ण जीवन जीने की अपील भी की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्चे पर आपत्तिजनक भाषा के साथ ही लिखा है कि भगवान के न्याय से कोई नहीं बच पाएगा, बुराई का अंत निश्चित है। नशा छोड़ो, सदाचारी बनो। कुछ इसे सामाजिक जागरूकता का प्रयास मान रहे थे, तो कुछ इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा बता रहे थे।

    स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए पर्चा को हटवा दिया है। वहीं, आसपास के क्षेत्र में अन्य पर्चा लगे होने की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कूल्हे के पास लगी एक गोली; इलाके में फैली दहशत

    कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। इससे पंपलेट चिपकाने वाले की पहचान की जा सके। आरोपी की पहचान करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।